BREAKING NEWS

 

सच और झूठ के बीच कोई तीसरी चीज नहीं होती और मैं सच के साथ हूं : छत्रपति       www.poorasach.com      

Thursday 14 November 2013

बाइक भिड़े, युवक की मौत

सिरसा। हिसार रोड स्थित सिहाग अस्पताल के सामने गत रात्रि आमने-सामने बाइकों में हुई भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। दो युवक घायल हो गए।
    जानकारी के अनुसार खन्ना कालोनी निवासी सागर पुत्र गुलशन कुमार बिश्रोई मार्केट में मोबाइल कंपनी में कार्यरत्त था। गत रात्रि वह मार्केट से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। जैसे ही वह सिहाग अस्पताल के निकट पहुंचा, एक अन्य बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। सागर सड़क पर ओंधे मुंह जा गिरा। तत्काल उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां से चिकित्सकों ने उसे रैफर कर दिया। बाजेकां नाके के निकट सागर का दम टूट गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा वारिसों को सौंप दिया। सागर की मौत के चलते खन्ना कालोनी के निकट दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर शोक जताया। दुर्घटना में घायल हुए दोनों युवकों का अस्पताल में ईलाज चल रहा है।

झुलसी महिला का दम टूटा

सिरसा। विगत तीन नवंबर को जेजे कालोनी में झुलसी विवाहिता की आज मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा वारिसों को सौंप दिया।
    गौरतलब है कि विगत तीन नवंबर को रजनी पत्नी रिंकू स्टोव पर चाय बनाते समय झुलस गई थी। परिजनों ने रजनी को सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां उपचार के दौरान आज उसका दम टूट गया। उधर नाथूसरी चोपटा के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सावित्री पत्नी सुभाष चन्द्र घायल हो गई।

No comments:

Post a Comment