BREAKING NEWS

 

सच और झूठ के बीच कोई तीसरी चीज नहीं होती और मैं सच के साथ हूं : छत्रपति       www.poorasach.com      

Friday 22 November 2013

देशहित के बारे सोचें : नागर

शहीद पत्रकार छत्रपति की स्मृति में समारोह का आयोजन

सिरसा। प्रख्यात लेखक विष्णु नागर का कहना है कि किसी भी क्षेत्र में आदर्श छोटे कस्बों एवं शहरों में होते हैं न कि महानगरों में। उन्होंने यह भी कहा कि आज वास्तविक दुनिया से मध्यम एवं उच्च वर्ग दूर हो गया है और एक नई तरह की दुनिया में जी रहा है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि आज धर्म की ताकत और कार्पोरेट ताकतों से लडऩा मुश्किल हो गया है। विष्णु नागर यहां पंचायत भवन में छत्रपति स्मृति समारोह को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। साहित्य एवं सामाजिक सरोकारों को समर्पित संस्था संवाद एवं हरियाणा जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में यह समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रगतिशील लेखक एवं स्तम्भकार सहीराम ने की। इस समारोह में शहीद-ए-आजम भगत ङ्क्षसह के भांजे और जम्हूरी अधिकार सभा के महासचिव एवं ङ्क्षचतक प्रो. जगमोहन को छत्रपति सम्मान से अलंकृत किया गया। उन्हें स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। प्रतिष्ठित पत्रकार मणिकांत मयंक को छत्रपति पत्रकार पुरस्कार से नवाजा गया। कार्यक्रम की शुरूआत नवोदित गायिका तरन्नुम भारती के गीत 'चुप रिहा तां हनेरा जरेगा किवें, कुझ किहा तां क्षमादान की कहणगेÓ से हुई। मुख्यातिथि विष्णु नागर ने अनेक घटनाओं और उदाहरणों के हवाले के जरिए अपनी बात तार्किक तरीके से सभी के समक्ष रखी। राजनीति के संदर्भ में जिक्र करते हुए कहा कि आज राजनेताओं के लिए जनहितों की बजाय अपने अहं की लड़ाई महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने कहा कि सूचना तकनीक ने एक आभासी दुनिया पैदा कर हमें वास्तविक दुनिया से दूर कर दिया है। नौजवानों को कॅरियर, मकान-दुकान की ङ्क्षचताओं में शासन ने इस तरह से घेर दिया है कि उन्हें देशहित जैसी ङ्क्षचताओं के लिए सोचने का वक्त ही नहीं बचा है। आज मध्यम वर्ग इस तरह की ङ्क्षचताओं में घिरा है और ऐसी आभासी दुनिया में पहुंच गया है कि राष्ट्र निर्माण में उसकी सकारात्मक भूमिका कम होती जा रही है। अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में प्रगतिशील लेखक एवं चिंतक सही राम ने शहीद रामचंद्र छत्रपति को नमन करते हुए कहा कि उनका कहना है कि शहीदों को याद करने वाले लोग हैं और मेरा मानना है कि छत्रपति को मारने वाले कितने भी ताकतवर क्यों न हो, लेकिन उनको मरने के बाद याद नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छत्रपति की विचारधारा हमेशा रहेगी। उन्होंने कहा कि आज देश अजीब दौर से गुजर रहा है। पिछले पंद्रह बरसों में पौने तीन लाख किसान आत्महत्या कर चुके हैं। उनकी आवाज सशक्त जरिए से नहीं उठाई जा रही है।
भाषण प्रो. जगमोहन ने तर्कों, उदाहरणों और इतिहास का हवाला देते हुए अपनी बात दार्शनिक अंदाज में रखी। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद भी हम से हमारे लोकतांत्रिक हक छीने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगत ङ्क्षसह ने व्यवस्था में बदलाव के लिए इंकलाबी विचाराधारा का नारा दिया था। यह नारा आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि आवाज कभी मरती नहीं है और छत्रपति की निडरता एवं प्रतिबद्धता से हमें प्रेरणा लेकर उनके संघर्ष और लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाना चाहिए। इससे पहले अधिवक्त लेखराज ढोट ने शहीद रामचंद्र छत्रपति का परिचय दिया और अनेक उदाहरणों और संस्मरणों के जरिए बेबाकी से अपनी बात रखी। पत्रकार ऋषि पांडेय ने मणिकांत मयंक का परिचय जबकि राजकमल कटारिया ने प्रशस्ति पत्र का वाचन किया। नरङ्क्षभद्र ङ्क्षसह ने प्रो. जगमोहन का परिचय पढ़ा जबकि संवाद सिरसा के महासचिव प्रो. हरङ्क्षवद्र ङ्क्षसह ने प्रो. जगमोहन ङ्क्षसह का प्रशस्ति पत्र का वाचन किया। कुशल मंच संचालन प्रो. हरभगवान चावला ने किया। इससे पूर्व संवाद के अध्यक्ष परमानंद शास्त्री ने सभी का स्वागत किया। मुख्यातिथि विष्णु नागर को कामरेड स्वर्ण ङ्क्षसह विर्क, सुरेश मेहता, वीरेंद्र भाटिया, भूपेंद्र पन्नीवालिया ने जबकि अध्यक्ष सहीराम को पूरन मुद्गल, एच.के. लाल, अशोक भाटिया, वेदपाल एवं हरङ्क्षवद्र कौर ने शाल ओढाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में हरियाणा जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अंशुल छत्रपति ने सभी का आभार प्रकट किया।

रिश्वतखोर क्लर्क गिरफ्तार
मोगा बदलवाने की एवज में मांगी थी राशि

सिरसा। सिंचाई विभाग के रैवेन्यू क्लर्क को आज विजीलैंस की टीम ने 1700 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। क्लर्क ने किसान से सिंचाई के लिए मोगा बदलवाने की एवज में रिश्वत की मांग की थी।
जानकारी के अनुसार सिंचाई विभाग में मनोहर लाल रैवैन्यू ्रक्लर्क के पद पर कार्यरत है। गांव आनन्दनगढ़ निवासी किसान कुलदीप गोदारा ने विजीलैंस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि सिंचाई विभाग का उक्त क्लर्क मोगा बदलवाने की एवज में उससे रिश्वत की मांग कर रहा है। विजीलैंस के अधिकारी भूपेन्द्र शर्मा ने मामले की जांच के लिए टीम का गठन किया। आज सुबह टीम ने कुलदीप गोदारा को रंग लगे 1700 रुपये की नकदी देकर सिंचाई विभाग में मनोहर लाल के पास भेजा। किसान ने जैसे ही उक्त राशि क्लर्क मनोहर लाल को थमाई, विजीलैंस की टीम ने उसे धर दबोचा। धुलवाने पर क्लर्क के हाथ लाल हो गए। विजीलैंस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।

भगवान के घर चोरी

सिरसा। प्रभात पैलेस के निकट स्थित एक मंदिर से अज्ञात चोर चांदी के छत्तर, मुकुट, आभूषण व नकदी चुरा ले गए। पुलिस ने मंदिर के पुजारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार प्रभात पैलेस के निकट श्री स्वर्णकार दुर्गा जीण भवानी मंदिर है। आज सुबह जब मंदिर का पुजारी पहुंचा तो भोचक्का रह गया। मंदिर के अंदर छत्त पर लगे जाल का कुछ टुकड़ा टूटा हुआ था। मंदिर में पड़े करीब दो दर्जन चांदी के छत्तर, चांदी का मुकुट व माता की मूर्ति में लगी सोने की नथ गायब थी।  मंदिर में पड़ी 2500 रुपये की नकदी भी नहीं मिली। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पत्नी ने लगाई आग, पति भी झुलसा

सिरसा। गांव रोड़ी में आज सुबह एक विवाहिता ने मिट्टी का तेल छिड़कर स्वयं को आग लगा ली। आग बुझाने के प्रयास में उसके पति के हाथ भी झुलस गए। दोनों को उपचार के लिए सिरसा के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। विवाहिता के मायके पक्ष ने पति पर प्रताडऩा का आरोप लगाया है।
मिली जानकारी के अनुसार सर्वजीत पुत्री हमीर सिंह निवासी मीरपुर का विवाह एक वर्ष पूर्व रोड़ी के बलकार सिंह के साथ हुआ था। बताया जा रहा है कि आज सुबह सर्वजीत ने स्वयं पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। उसके चिल्लाने पर पति बलकार ने आग बुझाने का प्रयास किया जिसके चलते उसके भी हाथ झुलस गए। परिजनों ने दोनों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया। महिला के पति बलकार का कहना है कि विवाह के बाद से सर्वजीत मानसिक रूप से परेशान रहती थी। इसी के चलते उसने यह कदम उठाया।
उधर सर्वजीत के मायके वालों का कहना है कि ससुराल में उनकी बेटी को उसका पति बलकार प्रताडि़त करता था। गत रात्रि भी उसके साथ मारपीट की गई। इसी के तंग आकर उसने स्वयं को आग लगा ली।

कांग्रेस ने फूंका मोदी का पुतला

सिरसा। नरेंद्र मोदी को पूरे देश के साथ-साथ कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी व उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मांफी मांगनी चाहिए। नरेंद्र मोदी आए दिन अभद्र व अशोभनीय भाषा का प्रयोग करके देश के लिए कुर्बानी देने वाले गांधी परिवार पर जो बयानबाजी कर रहे हैं वह असहनीय है। इसी के चलते आज कांगे्रस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रवक्ता होशियारी लाल शर्मा के नेतृत्व में भगत सिंह चौक पर एकत्रित होकर मोदी व भाजपा विरोधी नारे लगाए। इसके उपरांत मोदी का पुतला फूंका।
शर्मा ने प्रदर्शनकारियों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने कथन कि भाजपा धोखेबाजों की पार्टी है, वह सही है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि नरेंद्र मोदी किस स्तर के नेता हैं वह उनकी ब्यानबाजी से साबित होता है। कभी वह कांग्रेस के चुनाव चिन्ह को खूनी पंजा बोलते हैं, कभी वह सोनिया गांधी की बीमारी को लेकर ब्यान देते हैं। न ही उन्हें इतिहास का ज्ञान है और न ही भूगोल का। ऐसे में देश की समझदार जनता ऐसे किसी व्यक्ति को देश का प्रधानमंत्री स्वीकार नहीं करेगी जोकि अमर्यादित हो।
शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश के लिए जो किया वह कोई और पार्टी नहीं कर सकती। आजादी से लेकर अब तक अनेक ऐसे कांग्रेस नेता हुए जिन्होंने देश के लिए बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि देश की जनता विकास को पसंद करती है इसलिए वह सिर्फ कांगेस का साथ देगी न की सांप्रदायिक ताकतों को बढ़ावा देने वाली पार्टी का। जब भी चुनाव होंगे देश में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में व हरियाणा में मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार सरकार बनेगी। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मा. राजकुमार वर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी उपप्रधान स. एडवोकेट विक्रमजीत सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी महिला जिलाध्यक्ष शिल्पा वर्मा, कांग्रेस सेवा दल प्रधान हरीश सोनी, कृष्ण सिंगला सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

चिकित्सक पर कोताही बरतने का आरोप

सिरसा। दलित एवं पिछड़ा वर्ग तथा हरियाणा बेरोजगार युवा संगठन के जिला प्रधान विजय कण्डारा के नेतृत्व में वाल्मीकि समाज के लोगों ने लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया। जिला प्रधान विजय कण्डारा ने कहा कि रेलवे कालोनी निवासी एक दलित परिवार ने डबवाली रोड स्थित बोम्बे न्यूरो एण्ड मल्टी स्पैशलिटी हस्पताल के खिलाफ उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। प्रकरण के मुताबिक 66 वर्षीय वृद्ध परमानन्द जो कि रेलवे में चतुर्थ श्रेणी से रिटायर्ड कर्मचारी हैं को चक्कर आने की स्थिति में उपरोक्त हस्पताल में भर्ती करवाया गया था जिस पर चिकित्सक ने बीमार के परिजनों को दो-तीन दिन में स्वस्थ होने की बात कही थी। चिकित्सकों द्वारा ईलाज के दौरान मरीज की उंगली पर इलैक्ट्रिक शॉक लगाने की आशंका व्यक्त की गई है। जब परमानन्द के भाई मोतीराम ने कम्पाऊंडर से इस सम्बन्ध में पूछताछ की तो हस्पताल स्टाफ ने उनके साथ दुव्र्यवहार किया और धक्के मारकर हस्पताल से बाहर निकाल दिया। उसके बाद अगले ही दिन मरीज को यह कहकर डिस्चार्ज कर दिया गया कि इस मरीज का ईलाज जनता हस्पताल में हो सकता है, यहां पर नहीं। मरीज के परिजनों का आरोप है कि ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे मरीज का हाथ एकदम से खराब हो चुका है और गहरा जख्म होने के कारण उंगली चिपक गई है। हस्पताल द्वारा मरीज के परिजनों से लगभग डेढ़ लाख रूपये तक खर्च दिखाया गया है तथा टेस्ट रिपोर्ट देने से भी साफ मना कर दिया गया। मरीज के परिजनों का कहना है कि असल में परमानन्द को सांस की बीमारी थी जिसके चलते उसे चक्कर आया था परन्तु हस्पताल द्वारा ईलाज में लापरवाही बरतते हुए मरीज को पागल समझा गया तथा उसके हाथ-पैर बांधकर उसे थप्पड़ तक मारे गए जिसके चलते मरीज भारी सदमे में है। हालात यह हैं कि आज मरीज का हाथ तक काटने की नौबत आ गई है।  जिला उपायुक्त तथा पुलिस अधीक्षक ने इस प्रकरण में थाना शहर सिरसा तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कड़ी जांच करवाने सम्बन्धी निर्देश दिए हैं। 

No comments:

Post a Comment