BREAKING NEWS

 

सच और झूठ के बीच कोई तीसरी चीज नहीं होती और मैं सच के साथ हूं : छत्रपति       www.poorasach.com      

Friday 15 November 2013

सरकार की निकाली शव यात्रा

फिर सुलगी अलग कमेटी की चिंगारी

सिरसा। हरियाणा के सिखों के लिए अलग गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की मांग को लेकर आज सिरसा में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों द्वारा रोष प्रदर्शन किया गया। सिखों ने कांग्रेस पार्टी पर वायदा खिलाफी का आरोप लगाया। इस अवसर पर कांग्रेस भवन में सामने कांग्रेस पार्टी का पुतला फूंका। इससे पूर्व हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य गुरुद्वारा चिल्ला साहिब में एकत्रित हुए। वहां से कांग्रेस पार्टी की शव यात्रा निकालते हुए कांग्रेस भवन पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस पार्टी का पुतला फूंका।
    हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झिंडा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पिछले दो चुनाव के दौरान हरियाणा की अलग गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की मांग को अपने चुनावी घोषणापत्र में शामिल किया था, लेकिन दोनों बार वायदा खिलाफी की। झिंडा ने कहा कि अब हरियाणा के सिख चुप नहीं रहेंगे और आने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी का जमकर विरोध किया जाएगा।
    हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी युवा के प्रधान अंगे्रज सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा के सिखों के साथ जो वायदा खिलाफी की है उसका प्रचार गांव-गांव तक करेंगे और कांग्रेस पार्टी का विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक हरियाणा में अलग गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का गठन नहीं हो जाता तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

विस अध्यक्ष का फूंका पुतला

शर्मा की टिप्पणी पर बिफरीं हजकां-भाजपा


सिरसा। विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा द्वारा ''भाजपा रबड़ की एक ऐसी जूती है जो हर पैर में फिट हो जाती हैÓÓ बयान पर हजकां-भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज जमकर भड़ास निकाली। भाजपा नगर प्रधान सतपाल मेहता के नेतृत्व में हजकां-भाजपा कार्यकर्ता आज शिव चौक पर एकत्रित हुए और विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा का पुतला फूंका। नगर प्रधान सतपाल मेहता ने महामहिम राष्ट्रपति से विधानसभा स्पीकर को बर्खास्त करने की मांग करते हुए कहा कि कुलदीप शर्मा का आचरण शुरू से ही विवादों में रहा है, चाहे तो विधानसभा की कार्यवाही का मामला हो या हजकां दलबदल विधायक का। अपने संबोधन में भाजपा नेता जगदीश चोपड़़ा ने कहा कि विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा को उनके पद से बर्खास्त कर देना चाहिए, क्योंकि उन्होंने अपने पद की सारी सीमाएं लांघ दी हैं, जोकि एक शर्मनाक बात है। वहीं भाजपा युवा नेता अरूण बैनीवाल ने कहा कि भाजपा पार्टी पर ऐसी बयानबाजी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर हजकां जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश फुटेला, महासचिव मनोहर लाल जांगड़ा, हलका अध्यक्ष श्याम लाल मेहता, प्रदेशाध्यक्ष पाला सिंह कंबोज, भाजपा नेता गुरूदेव सिंह राही, अशोक शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा शलेंद्रा चौधरी इत्यादि मौजूद थे।

माईनर से मिला अज्ञात शव

सिरसा। चौपटा क्षेत्र स्थित कुतियाना माईनर से आज एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह गांव तरकांवाली व नाथूसरी के बीच कुतियाना माईनर में ग्रामीणों ने एक शव देखा। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और माईनर से शव निकालकर कब्जे में लिया। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। शव को सामान्य अस्पताल स्थित मुर्दाघर में रखवाया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार व्यक्ति की उम्र 40 वर्ष के करीब है।
    उधर विगत बुधवार को रेल तले कटने से मरे व्यक्ति की पहचान चत्तरगढ़पट्टी निवासी नरेन्द्र उर्फ गोल्डी पुत्र कृष्ण लाल के रूप में हु़ई है। नरेन्द्र बुधवार को घर से काम के लिए निकला था। शाम तक वापिस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
    वहीं गांव सुचान निवासी कन्हैया लाल ने सल्फास की गोलियां निगल लीं। परिजनों ने हालत बिगडऩे पर उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। परिजनों का कहना है कि कन्हैया ने दवा के धोखे में सल्फास खाई है।

No comments:

Post a Comment