BREAKING NEWS

 

सच और झूठ के बीच कोई तीसरी चीज नहीं होती और मैं सच के साथ हूं : छत्रपति       www.poorasach.com      

Thursday 28 November 2013

जेजी कालेज में छात्राओं ने बिखेरी छटा

प्रतिभाखोज कार्यक्रम आयोजित

सिरसा। जेजी कालेज ऑफ एजुकेशन (बीएड)में प्रतिभाखोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अनेक प्रतियोगिताओं ग्रुप सांग, नृत्य, गीत, कविता, भजन, भंगड़ा, गिद्दा व हरियाणवी नृत्य में छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग  लिया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के डीन ऑफ कालेजिज डा. सुरेश कुमार गहलावत व विशिष्ट अतिथि जननायक चौ. देवीलाल विद्यपीठ बीएड महाविद्यालय के प्राचार्य डा. जयप्रकाश हुड्डा व डा. जे. एस दूहन थे। छात्राओं ने मेहमानों का बैज लगाकर स्वागत किया। जितेंद्र व सुमन एंड पार्टी ने 'सजदा करेंगे तुझेÓ गीत गाकर कार्यक्रम की शुरूआत की।
इस मौके पर मुख्य अतिथि डा. एसके गहलावत ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के साथ-साथ प्रतिभाखोज व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होना चाहिए व विद्यार्थियों को इनमें बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए।  इसके साथ ही उच्च शिक्षा प्राप्त करके अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना चाहिए, इसके लिए हमें हर अवसर पर तैयार रहना चाहिए। डा. जयप्रकाश ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में छुपी हुई प्रतिभा को निखारा  जा सकता है। संस्था के डायरेक्टर गोपाल कंबोज ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। कालेज के प्राचार्य डा. रघुबीर सिंह ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति में हुनर होता है, हमें मंच पर आकर प्रतिभा को और निखारना चाहिए।  उन्होंने कार्यक्रम की सफलता पर सबको बधाई दी और मेहमानों का धन्यवाद किया। ग्रुप डांस में एकता व स्वीटी ने प्रथम स्थान पाया। सोला डांस में शिखा प्रथम व प्रियंका ने द्वितीय स्थान हासिल किया। एकल गायन में जितेंद्र ने प्रथम, सुमन ने द्वितीय स्थान पाया। कविता पाठ में प्रियंका व वीरा ने क्रमश: पहला व दूसरा स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में नानक चंद ने पहला व एकता सहारण ने दूसरा स्थान पाया। मूक अभिनय में सुखमंदर की पार्टी पहले स्थान पर रही। इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन जगदीश कंबोज, हरीश मिगलानी, प्रवीण मिगलानी, नीलम, प्रियंका, कर्मजीत, डा. पंकज, शर्मिला, आशा, सुभाष, सुषमा, नारायण, कुशराज सहित कालेज स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद थे।

कार चोरी

सिरसा। न्यू हाऊङ्क्षसग बोर्ड कालोनी स्थित एक घर के बाहर खड़ी कार गत रात्रि अज्ञात लोग चुरा ले गए। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। न्यू हाऊङ्क्षसग बोर्ड कालोनी निवासी आशीष कुमार ने बताया कि गत रात्रि उसने अपनी स्वीफ्ट कार घर के बाहर खड़ी की थी। सुबह देखा तो गाड़ी गायब थी। पार्किंग स्थल पर गाड़ी के शीशे के टुकड़े पड़े थे। कार चोरी की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तथ्य जुटाए।

10 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद, आरोपी धरा

सिरसा। रानियां थाना की करीवाला पुलिस चौकी ने गश्त व चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दस किलोग्राम चूरापोस्त बरामद किया है। करीवाला पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक कैलाश चंद ने बताया कि वे अन्य पुलिसकर्मियों के साथ गांव करीवाला क्षेत्र में चैकिंग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इसी दौरान एक व्यक्ति साइकिल पर सवार होकर राजस्थान सीमा की तरफ से आया और पुलिस पार्टी को देखकर साइकिल तथा साइकिल पर रखे थैले को छोड़कर वापिस भागने लगा। चौकी प्रभारी ने बताया कि अन्य पुलिसकर्मियों की सहायता से उक्त व्यक्ति को पीछा कर काबू किया गया तथा साइकिल पर लदा 10 किलोग्राम चूरापोस्त कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत थाना रानियां में अभियोग अंकित किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जसबीर सिंह पुत्र बलबीर सिंह निवासी दमदमा के रूप में हुई है।

No comments:

Post a Comment