BREAKING NEWS

 

सच और झूठ के बीच कोई तीसरी चीज नहीं होती और मैं सच के साथ हूं : छत्रपति       www.poorasach.com      

Sunday 24 November 2013

विवाहिता की मौत

परिजनों ने लगाया ईलाज में लापरवाही का आरोप
चिकित्सक पर मामला दर्ज

सिरसा। शहर के बोम्बे न्यूरो अस्पताल में महिला चिकित्सक द्वारा उपचार के दौरान लापरवाही बरतने से एक विवाहिता की मौत हो गई। विवाहिता गर्भवती थी और उसे शनिवार को डिलीवरी के लिए बोम्बे न्यूरो अस्पताल में लाया गया था। शहर थाना पुलिस ने मृतका के शव का रविवार को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया और पति  के बयानों पर महिला चिकित्सक सुनीता बेनीवाल के खिलाफ धारा 304 ए के तहत केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार गांव बणी निवासी अजय कुमार की पत्नी सुमित्रा देवी 9 माह से गर्भवती थी। सुमित्रा को परिजनों ने डिलीवरी के लिए सिरसा के बोम्बे न्यूरो अस्पताल में दाखिल करवाया। महिला चिकित्सक सुनीता बेनीवाल ने परिजनों को कहा कि 'सुमित्रा का तुरंत आप्रेशन करना होगाÓ इसके बाद डॉ. सुनीता बेनीवाल ने  सुमित्रा का आप्रेशन किया। आप्रेशन से सुमित्रा को पुत्र प्राप्ति हुई, लेकिन कुछ ही देर में उसके पेट में काफी दर्द होने लगा। डॉ. सुनीता बेनीवाल सुमित्रा का उपचार बीच में ही छोड़कर विवाह समारोह में शिरकत करने चली गर्इं। अस्पताल के स्टाफ ने उनके मोबाइल पर कई बार फोन किया लेकिन सुनीता बेनीवाल ने फोन नहीं उठाया। सुमित्रा की हालत ज्यादा खराब हो गई लेकिन डॉ. सुनीता बेनीवाल अस्पताल नहीं पहुंचीं। ज्यादा रक्त स्त्राव होने के कारण सुमित्रा की मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने तुरंत शहर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल लाया गया।  शहर थाना प्रभारी दलीप कुमार मौके पर पहुंचे। परिजनों ने शहर थाना प्रभारी को बताया कि डॉ. सुनीता बेनीवाल की लापरवाही से सुमित्रा की मौत हुई है। अगर सुनीता बेनीवाल सुमित्रा का उपचार बीच में ही छोड़कर नहीं जाती तो उसकी मौत नहीं होती। शहर थाना प्रभारी का कहना है कि मृतका के पति अजय कुमार की शिकायत पर आरोपी महिला चिकित्सक सुनीता बेनीवाल के खिलाफ लापरवाही से मौत होने की धारा 304ए के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंपा दिया है।

No comments:

Post a Comment