BREAKING NEWS

 

सच और झूठ के बीच कोई तीसरी चीज नहीं होती और मैं सच के साथ हूं : छत्रपति       www.poorasach.com      

Saturday 16 November 2013

फुल्लांवाली पालकी विच...

गुरुपर्व की पूर्व संध्या पर निकाली शोभायात्रा

सिरसा। प्रथम पातशाही गुरुनानक देव का जन्म दिवस कल मनाया जाएगा। गुरु पर्व के उपलक्ष्य में  गुरुद्वारों को शानदार ढंग से सजाया गया है।  समस्त गुरुद्वारों में श्री अखंड पाठ रखे गए हैं। कल जन्मोत्सव पर भोग डाला जाएगा और गुरू का अटूट लंगर दिनभर जारी रहेगा।
    प्रकाशोत्सव की पूर्व संध्या पर आज यहां गुरु ग्रंथ साहिब की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में काफी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल थे।  शोभा यात्रा गुरुद्वारा  चिला साहिब से प्रारम्भ हुई और मुख्य बाजारों से होते हुए यहीं पर सम्पन्न हुई।
    शोभायात्रा के लिए विशेष रूप से शहर में स्वागत द्वार बनाए गए थे। पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब को पुष्पों से सुसज्जित वाहन पर  रखा गया था।  इसके आगे पूर्ण गणवेश में पंज प्यारे चल रहे थे।  सिख युवाओं द्वारा गतका खेला गया और शानदार करतब दिखाए गए। युवाओं का गतका कौशल देखते ही बनता था। सिख महिलाओं द्वारा शोभा यात्रा के आगे-आगे चलते हुए सफाई की जा रही थी। यात्रा में शामिल जत्थों द्वारा शब्द गायन व गुरबाणी का मनमोहक कीर्तन किया जा रहा था।

कस्सी से काटकर पत्नी की हत्या

ईंट भठे पर दिया वारदात को अंजाम

सिरसा। गांव रत्ताखेड़ा में एक वृद्ध ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने मृतका के पुत्र की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शव पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल ले जाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों को सौंप दिया गया।
    जानकारी के अनुसार गांव जस्सी बागवाला निवासी काला ङ्क्षसह सपरिवार गांव रत्ताखेड़ा स्थित ईंट भ_े पर मजदूरी करता है। गत रात्रि काला सिंह घर पहुंचा। काला सिंह की अपनी पत्नी गुरमीत कौर के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। तैश में आए काला सिंह ने पत्नी गुरमीत कौर पर कस्सी से वार किए। घटना स्थल पर ही पत्नी की मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। मृतका के पुत्र जसपाल सिंह ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पंचनामा भर शव सामान्य अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों को सौंप दिया गया। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

No comments:

Post a Comment