
आज फिर दो महिलाएं चेन स्नेचर गिरोह की शिकार हुईं। इस बार तो हद हो गई। सांसद डा. अशोक तंवर के साथ लगते मकान के पास महिला को स्नेचरों ने अपना शिकार बनाया। महिला अपने घर के बाहर खड़ी थी। हुडा में लगातार चेन स्नेचिंग का यह तीसरा मामला है। झपटमार पुलिस को चकमा देने के लिए हर बार नया तरीका ईज़ाद करते हैं। पुलिस मुंह ढंके लोगों की शिनाख्त पर उतरी तो आरोपियों ने हैल्मेट पहन लिया। आरोपियों ने सुमन पत्नी कैलाश गोयल के गले से चेन झपटी और फरार हो गए। महिला ने शोर मचाया लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आए। सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत क्षेत्र की नाकाबंदी की। उधर, रानियां के वार्ड नं. 5 में राजकुमार गाबा की पत्नी नीरू गाबा से चेन लूट ली गई। पुलिस अधीक्षक सतेंद्र गुप्ता का दावा है कि क्षेत्र में 24 स्थानों पर नाके लगाए गए हैं। आरोपी अब ज्यादा देर तक पुलिस से आंख-मिचौली नहीं खेल पाएंगे।
No comments:
Post a Comment