BREAKING NEWS

 

सच और झूठ के बीच कोई तीसरी चीज नहीं होती और मैं सच के साथ हूं : छत्रपति       www.poorasach.com      

Thursday 4 August 2011

भाजपा ने किया प्रदर्शन

सिरसा। भारतीय जनता पार्टी की सिरसा इकाई द्वारा आज सुभाष चौक पर हुड्डा सरकार का पुतला फूंका गया। प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गुरदेव सिंह राही ने कहा कि कुछ दिनों पहले कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी द्वारा नोएडा में यह ब्यान दिया गया था कि हरियाणा की हुड्डा सरकार की भूमि अधिग्रहण नीति देश में सर्वश्रेष्ठ है जबकि हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत है। हुड्डा सरकार ने गुडग़ांव में किसानों से कौडिय़ों के भाव जमीन अधिग्रहित करके असंवैधानिक तरीके से राजीव गांधी ट्रस्ट को भेंट कर दी। इस अवसर प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश चोपड़ा, महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती रेणु शर्मा ने अपने सम्बोधन में प्रदेश सरकार की अधिग्रहित जमीन को किसानों को वापिस देने तथा इस प्रकरण की सी.बी.आई. जांच करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि नैतिकता के आधार पर हुड्डा सरकार सेे इस्तीफा  दे देना चाहिए। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की भी मांग की। प्रदर्शन में रमेश यादव एडवोकेट, आशा रानी जैन, शीशपाल कम्बोज, कर्मजीत सिंह,  सोमप्रकाश महता, सुरेश पंवार, प्रदीप बंसल, रामजीदास भाटिया, अशोक जायसवाल, विक्रम चानना, प्रभुदयाल, मुकेश मेहता अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment