BREAKING NEWS

 

सच और झूठ के बीच कोई तीसरी चीज नहीं होती और मैं सच के साथ हूं : छत्रपति       www.poorasach.com      

Wednesday 10 August 2011

खून ने किया खून

सिरसा। गांव ढुढियांवाली में जमीनी विवाद के चलते दम्पती ने अपनी मां की गला घोंटकर हत्या कर दी। रानियां थाना पुलिस ने शव सामान्य अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।
    मिली जानकारी के अनुसार गांव ढुढियांवाली में इंद्राज कुमार का परिवार रहता है। इंद्राज का अपने पुत्र महावीर से जमीनी विवाद चल रहा है। कुछ दिनों से इसी बात को लेकर परिवार में अनबन चल रही थी। इंद्राज के अनुसार आज प्रात: उसकी पत्नी घर के पिछवाड़े बने शौचालय के निकट मृत मिली। इंद्राज का कहना है कि उसकी पत्नी कमला की गला घोंटकर हत्या की गई है। आरोप है कि उक्त घटना को उसके पुत्र महावीर व पुत्रवधु राजबाला ने अंजाम दिया है। मामले की जानकारी रानियां थाना पुलिस को दी गई।
    सूचना मिलने पर थाना प्रभारी हीरा सिंह तथा फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंचे। शव का पंचनामा भरा और सामान्य अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने इंद्राज की शिकायत पर पुत्र-पुत्रवधु के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
    उधर गांव फग्गू में एक वृद्ध की हत्या किए जाने मामला प्रकाश में आया है। मामले के अनुसार कलालआना पंजाब निवासी जीत सिंह (60) विगत काफी समय में फग्गू स्थित वाल्मिकी मंदिर में रह रहा था। आज प्रात: वह मंदिर के बरामदे में मृत अवस्था में मिला। पुलिस के मुताबिक मृतक के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं। रोड़ी थाना प्रभारी श्रीमती कृष्णा यादव ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है।

No comments:

Post a Comment