BREAKING NEWS

 

सच और झूठ के बीच कोई तीसरी चीज नहीं होती और मैं सच के साथ हूं : छत्रपति       www.poorasach.com      

Monday 1 August 2011

कांग्रेस सरकार में कांग्रेस का प्रदर्शन

सिरसा। पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला व उनके विधायक बेटों की विधानसभा से बर्खास्तगी की मांग को लेकर आज कांग्रेस द्वारा शहर में प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस ने बाजार में इनेलो सुप्रीमो का पुतला भी फूंका। इसके बाद महामहिम राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा गया। ज्ञातव्य हो कि सीबीआई द्वारा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला, उनके पुत्र अजय व अभय चौटाला के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने तथा जे.बी.टी. शिक्षक भर्ती में अनियमितताएं बरतने के आरोप तय किए हैं। तीनों पिता-पुत्र विधायक हैं। सीबीआई द्वारा आरोपी बनाए जाने के बाद कांग्रेस पार्टी उक्त तीनों की विधानसभा से सदस्यता समाप्त किए जाने की मांग पर अड़ी है।
    आज सुबह जिला कांग्रेस अध्यक्ष मलकीयत ङ्क्षसह खोसा के नेतृत्व में कांग्रेस भवन से कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए निकले। शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए प्रदर्शनकारी सुभाष चौक पहुंचे। यहां चौटाला का पुतला फूंका गया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि चौटाला परिवार द्वारा अपने काल में सत्ता का दुरुपयोग किया गया। सीबीआई द्वारा पेश की गई जांच रिपोर्ट में तीनों को आरोपी बनाया गया है। नैतिकता के आधार पर चौटाला व उनके पुत्रों को विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे देना चाहिए। इसके बाद कांग्रेसी प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय परिसर पहुंचे। यहां अपनी मांगों से संबंधित एक उपायुक्त को सौंपा गया। प्रदेश के राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में मांग की गई है कि विधायिका की मर्यादा के अनुसार उक्त तीनों को सदस्यता से शीघ्र मुक्त किया जाना चाहिए। इसके अलावा इस मामले को कानूनन भी शीघ्र निपटाया जाना चाहिए। इस अवसर पर रणजीत ङ्क्षसह, गोङ्क्षबद कांडा, मनीराम केहरवाला, होशियारी लाल शर्मा, ओमप्रकाश केहरवाला, मोहनलाल डरोलिया, नवीन केडिया, लादूराम पूनियां, भूपेश मेहता आदि मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment