BREAKING NEWS

 

सच और झूठ के बीच कोई तीसरी चीज नहीं होती और मैं सच के साथ हूं : छत्रपति       www.poorasach.com      

Tuesday 4 November 2014

गली में फायरिंग से फैली सनसनी

हमलावरों ने की एक ऑफिस में तोड़फोड़

सिरसा। आर्य समाज रोड पर गली डॉ. इंद्रजीत वाली में गत रात्रि को गोली चलने से सनसनी फैल गई। फायर करने वाले लोगों ने गली में दिव्य पुत्र राजीव निवासी एमसी कालोनी के कार्यालय में तोडफ़ोड़ की। गलीवासियों ने घरों से निकलने पर वे गाडिय़ों में बैठकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
दिव्य ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि उसका डॉ. इंद्रजीत वाली गली में कार्यालय है। वह गत रात्रि विवाह समारोह में शामिल होने के बाद लगभग साढे बारह बजे किसी काम से अपने कार्यालय में आया था। तभी आधा दर्जन से अधिक लोग उसके कार्यालय में आ धमके। लाठी डंडों व असले से लैस इन लोगों ने उसके दफ्तर में तोडफ़ोड़ की। जब उसने शोर मचाया तो पड़ोसी एकत्रित हो गए। लोगों ने जब हमलावरों को ललकारा तो उन्होंने हवाई फायर करना शुरु कर दिए। शिकायतकर्ता दिव्य ने बताया कि तीन हमलावरों को वह जानता है जबकि तीन चार अन्य को नहीं पहचानता। उसने बताया कि कुछ समय पहले उसका फतहाबाद में कपड़े का कारोबार था। वहां पर उसका कुछ लोगों से विवाद हो गया था जोकि पंचायती स्तर पर निपट भी गया था। उसने बताया कि इसी मामले को लेकर संभवत: हमलावरों ने उसके दफ्तर पर हमला बोला। पुलिस ने दिव्य की शिकायत पर गांव भावदीन निवासी विजय, लुबी व शेरा के अलावा तीन-चार अन्य के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव पर नगर कीर्तन का आयोजन

सिरसा। गुरूनानक देव के प्रकाशोत्सव पर आज डबवाली में नगर कीर्तन निकाला गया। जिसमें सिख श्रद्धालुओं ने बढ़ चढकर भाग लिया। गतका पार्टी के सदस्यों ने शानदार गतके का प्रदर्शन किया।
गुरूद्वारा श्री कलगीधर सिंह सभा में अखंड पाठ प्रकाश के बाद अरदास के साथ नगर कीर्तन शुरू किया गया। नगर कीर्तन में स्कूली बच्चों, महिलाओं ने बढ़चढकर हिस्सा लिया। नगर कीर्तन का शहर में जगह-जगह पुष्प वर्षा के भव्य साथ स्वागत किया गया। शहर की परिक्रमा करने के बाद नगर कीर्तन वापिस गुरूद्वारा में पहुंचा। नगर कीर्तन में अखाड़ा बाबा दीप सिंह गतका पार्टी के सदस्यों ने गतके के जौहर दिखाए। गतका पार्टी के पीछे विभिन्न स्कूलों के बच्चे बैंड पर श्री सतनाम वाहेगुरू तथा वाहेगुरू का जाप करते हुए चल रहे थे। बच्चों के पीछे-पीछे श्री सुखमणि सेवा सोसायटी की महिलाएं कीर्तन करती हुई चल रही थी। खुली जीप में सवार बाल पंज प्यारे चल रहे थे। श्री गुरूग्रंथ साहिब फूलों से सजी पालकी साहिब में विराजमान थे। जिनकी अगुवाई पंज प्यारे कर रहे थे। इसके अतिरिक्त नगर कीर्तन में रागी जत्था भी चल रहा था। जो शब्द गायन करके सिख संगतों को निहाल कर रहा था।

No comments:

Post a Comment