BREAKING NEWS

 

सच और झूठ के बीच कोई तीसरी चीज नहीं होती और मैं सच के साथ हूं : छत्रपति       www.poorasach.com      

Saturday 15 November 2014

छत्रपति सम्मान-2014 कार्यक्रम 22 को

छत्रपति पत्रकारिता पुरस्कार उमेश जोशी को
छत्रपति सम्मान-2014 रवीश कुमार को

सिरसा। साहित्यिक संस्था संवाद व हरियाणा जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन सिरसा द्वारा छत्रपति सम्मान-2014 कार्यक्रम का आयोजन 22 नवंबर को किया जाएगा। शहीद पत्रकार रामचन्द्र छत्रपति की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में कार्यक्रम 22 नवंबर को दोपहर दो बजे से कृषि विभाग केन्द्र सभागार, पुराना कचहरी रोड, सिरसा में होगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर संस्था संवाद व हरियाणा जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन की संयुक्त बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता संवाद के अध्यक्ष परमानन्द शाी व एचजेए के अध्यक्ष अंशुल छत्रपति ने संयुक्त रूप से की।
यह जानकारी देते हुए संवाद के सचिव डा. हरविंद्र सिंह ने बताया कि पत्रकार रामचंद्र छत्रपति 21 नवम्बर को शहीद हुए। उनकी स्मृति में 'संवादÓ द्वारा छत्रपति सम्मान प्रत्येक वर्ष देश की किसी महान शख्सियत को दिया जाता है। इस बार एचजेए द्वारा छत्रपति पत्रकारिता पुरस्कार खबरें अभी तक के प्रधान संपादक उमेश जोशी को दिया जाएगा। संस्था संवाद द्वारा छत्रपति सम्मान-2014 एनडीटीवी इंडिया के कार्यकारी संपादक रवीश कुमार को दिया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता बठिंडा के केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रो. चमन लाल करेंगे।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व छत्रपति सम्मान से ब्रिटेन में भारत के पूर्व राजनयिक एवं चिंतक पत्रकार कुलदीप नैयर, प्रख्यात लेखक विष्णु नागर, अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त नाटककार एवं रंगकर्मी प्रो. अजमेर सिंह औलख, ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त मूर्धन्य साहित्यकार प्रो. गुरदयाल सिंह को नवाजा जा चुका है।
बैठक में 'संवादÓ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरभगवान चावला, लेखराज ढोट, डा. रामजी लाल, गुरबख्श मोंगा, अंशुल छत्रपति, पूर्व सरपंच शिवराम सिंह, अमित तिवाड़ी, विजय जसूजा, राजेन्द्र ढाबां व राजकुमार शेखूपुरिया आदि मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment