BREAKING NEWS

 

सच और झूठ के बीच कोई तीसरी चीज नहीं होती और मैं सच के साथ हूं : छत्रपति       www.poorasach.com      

Friday 1 November 2013

कांग्रेस को उखाड़ फेंको : अभय

जाकिर हुसैन, सुरेंद्र दलाल व हवा सिंह ने पहना चश्मा

बीजेपी नेता मुख्त्यार अब्बास नकवी व सांसद राव इंद्रजीत पहुंचे रैली में

सिरसा। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में संघर्ष के प्रतीक, देश की राजनीति को एक नई दिशा प्रदान करने वाले हरियाणा के जन्मदाता, गरीब किसान, मजदूर और कमेरे वर्ग के मसीहा और युवाओं को पे्ररणा देने वाले जननायक पूर्व उप प्रधानमंत्री ताऊ देवी लाल की शताब्दी सम्मान रैली में आए हुए नेताओं ने रैली को संबोधित करते हुए देश और प्रदेश की जनता को आह्वान किया कि ताऊ देवी लाल के बताए संघर्ष के रास्ते पर चलते हुए इस देश की सबसे भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आम जनता का जीना दूभर कर दिया है। देश की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठा को गहरा धक्का लगाया है और महंगाई के कारण आज देश की जनता त्राहि त्राहि कर रही है।
    आज रैली में बसपा नेता रहे पूर्व विधायक जाकिर  हुसैन, राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के पंचायती राज प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय चैयरमेन डा. सुरेंद्र दलाल, आल इंडिया यूथ कांग्रेस के चार बार राष्ट्रीय महासचिव रह चुके पानीपतवासी हवासिंह भिंजोल ने अपने हजारों समर्थकों के साथ इनेलो में शामिल होने की घोषणा की। आज की रैली में पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल, बीजेपी के वरिष्ठ नेता व पार्टी के उपाध्यक्ष मुख्त्यार अब्बास नकवी व कांग्रेसी सांसद राव इंद्रजीत, महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम रामदास अठावले सहित कई दिग्गज नेताओं ने रैली को संबोधित किया। आज की रैली में महिलाओं की संख्या उल्लेखनीय रही और आधे पंडाल में महिलाएं ही महिलाएं नजर आ रही थी। लाखों की तादाद में उत्साह और जोश से ओतप्रोत जनसमूह को संबोधित करते इनेलो के वरिष्ठ नेता व विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि यह नगरी धर्मनगरी है जहां पर श्रीकृष्ण ने अधर्म को समाप्त करके धर्म की स्थापना की थी और आज जनता श्रीकृृष्ण का रूप धारण करके इस धर्मनगरी में अन्यायी, भ्रष्टाचारी और सबसे निकम्मी कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने की शपथ लेने आई है।  कुरुक्षेत्र में जनता के इस जोश ने देश की राजनीति को एक नई दिशा प्रदान करने का काम किया है और आज लगने लगा है कि देश में राजनीति करवट ले रही है और कांग्रेस के कुशासन को समाप्त करते हुए ताऊ देवी लाल के सपनों की आम जनता के भले की और जनता के लिए सरकार बनाने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। आज के इस भारी जनसमूह ने कांग्रेस की नींद हराम करके रख दी है और जो कांग्रेस पार्टी ने देश और प्रदेश में दामाद राज की स्थापना की हुई है, उसको समाप्त करने के लिए एक नई पहल के रूप में देखी जा रही है। आज केंद्र और राज्य सरकार दोनों सोनिया गांधी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा के दामादों की सरकार बनकर रह गई है। देश को लूटने के लिए दामादों के लिए नए नए रास्ते खोजे जा रहे हैं।
    इनेलो नेता अभय चौटाला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने भारतवर्ष को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इतनी साख नीचे कर दी है कि आज भारत की सीमाओं के साथ लगते हुए सभी छोटे बड़े देश भारत की आंखें तरेर रहे हैं, क्योंकि मनमोहन सिंह एक ऐसे कमजोर प्रधानमंत्री हैं, जो किसी प्रकार का कोई ठोस निर्णय नहीं ले सकते और सोनिया गांधी के इशारे पर चलते हैं। उन्होंने कहा कि देश की साख दिनोंदिन नीचे आ रही है। श्रीमती सोनिया गांधी को न तो देश की भौगोलिक स्थिति का ज्ञान है, न सामाजिक स्थिति का ज्ञान है और न देश के सम्मान की कोई चिंता है।
    उन्होंने सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा कितनी बेशर्मी से ढिंढोरा पीट रहे हैं कि हरियाणा प्रदेश विकास के मामले में नंबर वन है। हरियाणा प्रदेश विकास के मामले में नंबर वन नहीं, बल्कि विनाश के मामले में नंबर वन है। आज कानून व्यवस्था निम्न स्तर की है और प्रदेश में आए दिन महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहे हैं। महिलाओं का बाहर निकलना तक दूभर हो गया है। सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा औरे उनके अपने दामाद कुनाण बाधू को अथाह प्रापर्टी और अथाह धन अर्जित करवाने में नंबर वन है। युवाओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने में नंबर वन है। युवाओं को धोखा देने में नंबर वन है। प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि हरियाणा की तो एक बहादुर जनता है, जहां भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश देते हुए कहा था कि धर्म की स्थापना के लिए यदि आपको अपनों से भी लडऩा पड़े  तो भी आप पीछे नहीं हटना औरहर हालत में अधर्म का विनाश करते हुए धर्म की स्थापना करना। उन्होंने इस अवसर पर आह्वान किया कि हरियाणा प्रदेश की बहादुर जनता अपने आदर्श और संघर्ष के प्रतीक जननायक चौ. देवी लाल की जन्म शताब्दी के अवसर पर ये शपथ लेकर जाएं कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में चल रही भ्रष्ट और निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने की शपथ लें, यही चौ देवी लाल को सच्ची श्रद्धाजंलि होगी।

पुलिस कर्मियों को दीपावली पर तोहफा

65 को मिली पदोन्नति

सिरसा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ सिंह ने दीपावली के पावन पर्व पर जिला पुलिस के 65 पुलिस कर्मीयों के पदौनति के आदेश जारी कर दीपावली का तोहफा प्रदान किया हैं। जिला पुलिस के 38 सहायक उप निरिक्षकों को पदौन्नतकर उपनिरिक्षक बनाया गया हैं,जबकि 27 सिपाहियों को पदौन्नत कर मुख्यसिपाही बनाया गया हैं। दीपावली पर मिले तोहफे पर पदोन्नत  पुलिस कर्मियों ने एक दूसरे को बधाई प्रेषित कर खुशी जताई। पदौन्नत हुए पुलिस कर्मियों में सहायक उप निरिक्षक विनोद कुमार, कैलाश चंद्र, कर्ण सिंह,विजय सिंह, रमेश, चानण सिंह, कर्मवीर, भल्लेराम, जगदीश, रण सिंह, धर्मपाल, महेंद्र, शमशेर, राधेश्याम, जसबीर, सूबे सिंह, छबील दास, लाल चंद, राम सिंह, हंसराज,अमर सिंह, कर्मबीर, राजेंद्र, दयाकिशन, ब्रजलाल, जगदीश,भूप सिंह, भाना राम, गोपाला राम, प्रथ्वी सिंह,कृष्ण, कुलदीप, शिव रतन, राज कुमार, रविन्द्र, स्वर्णजीत, काशी राम व जगदीश के नाम शामिल हैं। पदौन्नति पाने वालों में सिपाही फलेल सिंह, सुनील, अमित, लाभ सिंह, बजरंग, सुनील कुमार, जसबीर, सुशील, सतवीर, सुग्रीव, रामफल, सुखचैन, अजीत, सतपाल, सत्यदीप, हरपाल, कुलदीप, सुनील, धर्मवीर, संदीप, सुरजीत, क्रष्ण कुमार, सत्यवान, रामपाल,चंदन सिंह, प्रदीप व हिम्मत सिंह के नाम शामिल हैं।

No comments:

Post a Comment