BREAKING NEWS

 

सच और झूठ के बीच कोई तीसरी चीज नहीं होती और मैं सच के साथ हूं : छत्रपति       www.poorasach.com      

Thursday 24 November 2011

सिलेंडर में आग, दंपती झुलसा

सिरसा। डबवाली के वार्ड 8 में दंपती के झुलसने का समाचार प्रकाश में आया है। दोनों को सिरसा के सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया। युवती की गंभीर हालत के चलते उसे अन्यंत्र रैफर कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार डबवाली के वार्ड 8 में राजकुमार का परिवार रहता है। आज प्रात: राजकुमार की पत्नी मीना रसोई में चाय बना रही थी। अचानक सिलेंडर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से मीना बुरी तरह झुलस गई। अपनी पत्नी को आग में लिपटा देख राजकुमार ने आग बुझाने का प्रयास किया। पत्नी को बचाने के प्रयास में राजकुमार भी झुलस गया। परिजनों ने तुरंत उन्हें डबवाली के सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया। चिकित्सकों ने दोनों को सिरसा रैफर कर दिया। बताया जाता है कि राजकुमार करीब 20 प्रतिशत व मीना 70 प्रतिशत झुलस गई। मीना की गंभीर हालत के चलते उसे निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

No comments:

Post a Comment