BREAKING NEWS

 

सच और झूठ के बीच कोई तीसरी चीज नहीं होती और मैं सच के साथ हूं : छत्रपति       www.poorasach.com      

Friday 21 November 2014

छत्रपति सम्मान-2014 कार्यक्रम 22 को

छत्रपति सम्मान-2014 रवीश कुमार को
छत्रपति पत्रकारिता पुरस्कार उमेश जोशी को

सिरसा, 21 नवम्बर। साहित्यिक संस्था संवाद व हरियाणा जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन सिरसा द्वारा छत्रपति सम्मान-2014 कार्यक्रम का आयोजन 22 नवंबर को किया जाएगा। शहीद पत्रकार रामचन्द्र छत्रपति की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में कार्यक्रम 22 नवंबर को दोपहर अढाई बजे कृषि विज्ञान केन्द्र सभागार, पुराना कचहरी रोड, सिरसा में होगा।
यह जानकारी देते हुए संवाद के महासचिव डा. हरविंद्र सिंह व हरियाणा जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के महासचिव हितेष चतुर्वेदी ने बताया कि पत्रकार रामचंद्र छत्रपति 21 नवम्बर को शहीद हुए। उनकी स्मृति में 'संवादÓ द्वारा छत्रपति सम्मान प्रत्येक वर्ष देश की किसी महान शख्सियत को दिया जाता है। इस बार संस्था संवाद द्वारा छत्रपति सम्मान-2014 एनडीटीवी इंडिया के कार्यकारी संपादक रवीश कुमार को दिया जाएगा। एचजेए द्वारा छत्रपति पत्रकारिता पुरस्कार 'खबरें अभी तकÓ न्यूज चैनल के प्रधान संपादक उमेश जोशी को दिया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता बठिंडा के केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रो. चमन लाल और बार एसोसिएशन के प्रधान रमेश मेहता करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान 'जनमत की राजनीति और न्यूज़ चैनलों की भूमिकाÓ विषय पर रवीश कुमार विमर्श करेंगे। इसी के साथ साहित्यकार हरभगवान चावला के कहानी संग्रह 'हमकूं मिल्या जियावनहाराÓ का लोकार्पण किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व छत्रपति सम्मान से ब्रिटेन में भारत के पूर्व राजनयिक एवं चिंतक पत्रकार कुलदीप नैयर, प्रख्यात लेखक विष्णु नागर, अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त नाटककार एवं रंगकर्मी प्रो. अजमेर सिंह औलख, ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त मूर्धन्य साहित्यकार प्रो. गुरदयाल सिंह को नवाजा जा चुका है।

No comments:

Post a Comment