BREAKING NEWS

 

सच और झूठ के बीच कोई तीसरी चीज नहीं होती और मैं सच के साथ हूं : छत्रपति       www.poorasach.com      

Friday, 9 August 2013

प्रेमिका के इंकार ने ली प्रेमी की जान

सिरसा। युवती द्वारा शादी से मना करने से आहत एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। लोगों ने युवक को आज नेजिया के निकट नहर किनारे पेड़ से लटका देखा। पुलिस को सूचना दी गई। पंचनामा भर शव सामान्य अस्पताल पहुंचाया।
    जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के अंतर्गत गांव अभाणा निवासी रामेश्वर पुत्र कोमल परिवार सहित डेरा सच्चा सौदा की कालोनी में रह रहा था। सूत्रों के मुताबिक रामेश्वर का एक युवती से प्रेम प्रसंग हो गया। रामेश्वर ने युवती के समक्ष शादी का प्रस्ताव रखा। युवती ने रामेश्वर द्वारा रखे गए प्रस्ताव को ठुकरा दिया। इस बात से आहत रामेश्वर नेजिया रोड स्थित नहर किनारे पहुंचा। यहां रामेश्वर ने फंदा लगा लिया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतक ने सुसाइड नोट में दोहराया है कि जिस युवती से वह प्रेम प्रसंग करता था उसने शादी से इंकार कर दिया। इसी कारण वह आत्महत्या कर रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। हर पहलू को नजर में रखते हुए पुलिस जांच में जुट गई है।

शहीदों की बदौलत मिली आजादी

स्वतंत्रता सेनानी भागूराम पंचतत्व में विलीन

सिरसा। शहीदों की शहादत की बदौलत हम आज आजाद फिजा में सांस ले रहे हैं। स्वतंत्रता सेनानी और शहीद हमारे देश की धरोहर हैं और हमें शहीदों के बताए हुए मार्ग पर चलते हुए उनके ख्वाबों को साकार करने की दिशा में कार्य करना चाहिए।
        यह बात  सांसद डा. अशोक तंवर ने कही। वे आज गांव रूपावास में स्वतंत्रता सेनानी भागूराम के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे थे। यहां बता दें कि गुरुवार को 91 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी भागूराम का निधन हो गया था। आज राजकीय सम्मान के साथ भागूराम का अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व विधायक भरत ङ्क्षसह बैनीवाल, ब्लॉक कांग्रेस प्रधान लादूराम पूनिया, रूपावास के सरपंच केहर ङ्क्षसह, मा. सूबे ङ्क्षसह चाहरवाला, गांव लुदेसर के सरपंच बलङ्क्षवद्र सहारण, पूर्व सरपंच रामस्वरूप, रणजीत कासनिया, भगत पूर्ण दास, सुरेश चाडीवाल, कृष्ण झोरड़, पूर्व सरपंच अमर ङ्क्षसह, केंद्रीय दूरसंचार सलाहकार समिति के सदस्य अमित सोनी, सांसद के निजी सचिव परमवीर ङ्क्षसह मौजूद थे।

हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ईद

जामा मस्जिद के ईमाम ने अदा करवाई नमाज
सिरसा ईदगाह में हुआ कार्यक्रम

सभी ने एक-दूसरे के गले मिल दी बधाइयां



सिरसा। आज ईदउलफितर यानी ईद का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सिरसा के ईदगाह में ईद की नमाज में अदा की गई, जिसमें जिलाभर से मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाग लिया। सिरसा जामा मस्जिद के ईमाम मौलाना सुलेमान ने ईद की नमाज अदा करवाई। इस मौके हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा कर एक-दूसरे के गले लगकर बधाइयां दीं।
           सिरसा जामा मस्जिद के ईमाम एवं हरियाणा ईमाम ऑरगेनाइजेशन के अध्यक्ष मौलाना सुलेमान ने अमन-शांति की कामना करते हुए समस्त हरियाणावासियों को ईद की मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि समस्त धर्मों के लोग एकजुट होकर देश के विकास के लिए कार्य करें। उन्होंने प्रदेश में ईद के अवसर पर प्रशासन द्वारा किए इंतजामों की प्रशंसा की।
           ईद के अवसर पर विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए और मुस्लिम भाइयों को ईद की मुबारकबाद दी और प्रदेश में अमन-शांति की दुआ की।

Thursday, 8 August 2013

मायावती को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने पुन: जांच की याचिका की खारिज

नई दिल्ली। बसपा अध्यक्ष मायावती को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शीर्ष कोर्ट ने गुरूवार को उत्तरप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के खिलाफ नौ साल पुराने आय से अधिक संपत्ति के मामले में सीबीआई जांच फिर से कराने को लेकर दायर पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी।
    कोर्ट ने पहले मायावती के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस खारिज कर दिया था। इस मामले की सुनवाई में जस्टिस पी सतशिवम व दीपक मिश्रा की बेंच ने पहले दिए गए अपने आदेश को स्पष्ट किया। बेंच ने कहा कि कोर्ट ने सीबीआई को जांच करने से कभी मना नहीं किया। बेंच ने कहा कि मायावती पर उनका आदेश केवल ताज कॉरिडोर मामले से संबंधित था।
    एक मई को अपने आदेश को सुरक्षित रखते हुए कोर्ट ने तब कहा था कि इस मामले में एफआईआर इसलिए रद्द कर दी गई थी क्योंकि सीबीआई ने मायावती के खिलाफ कोर्ट का आदेश समझे बिना ही कार्रवाई शुरू कर दी। जबकि कोर्ट का आदेश ताज कॉरीडर मामले में यूपी सरकार द्वारा बिना स्वीकृति के 17 करोड़ रूपए जारी करने के मामले तक ही सीमित था। कोर्ट ने कहा कि उस आदेश ने सीबीआई को आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच से नहीं रोका।

सिरसा पहुंची पंजाब पुलिस

सिरसा। चैन झपटमारी   के मामले में पंजाब पुलिस आज एक अपराधी को लेकर सिरसा पहुंची। पुलिस पूछताछ में उक्त आरोपी ने सोने की चैन सिरसा के नोहरिया बाजार स्थित एक सुनार को बेचे जाने की बात स्वीकारी। पंजाब पुलिस के सिरसा पहुंचने पर स्वर्णकारों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने स्वर्णकारों के प्रधान गजानन्द सोनी को तलब किया। प्रधान ने सारी स्थिति का जायजा लेकर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने की बात कही है। सूत्रों के मुताबिक उक्त शॉप पर पूर्व में भी हिसार से सीआईडी की टीम दबिश दे चुकी है।

जल्द होगा समस्या का हल : एसएसपी

आठवें दिन भी जारी रहा दुकानदारों का धरना

सिरसा। जिला प्रशासन द्वारा रानियां व ऐलनाबाद जाने वाली बसों को वाया शिव चौक की बजाय बाई पास से निकालने के निर्णय के विरोध में व्यापारी संघर्ष समिति के आह्वान पर आज शिव चौक, सूरतगढिय़ा बाजार, वाल्मीकि चौक, सरकूलर रोड व अनाज मण्डी रोड के व्यापारियों ने आठवें दिन भी शिव चौक पर अपना धरना जारी रखा।  इस सम्बन्ध में आज पुलिस कप्तान सौरभ सिंह ने इस समस्या को हल करने के लिए समिति के सदस्यों को अपने कार्यालय में बुलाया। व्यापारियों ने पुलिस कप्तान को इस फैसले से होने वाले नुक्सान से अवगत करवाया, जिस पर पुलिस कप्तान ने इस सम्बन्ध में जिला उपायुक्त से मिलकर जल्द ही समस्या को हल करने का आश्वासन दिया। समिति के प्रधान पूर्ण खुराना ने कहा कि जब तक व्यापारियों की मांगें नहीं मानी जाएंगी तब तक व्यापारी इसी प्रकार धरने पर डटे रहेंगे। आज के धरने में रणजीत स्टार, सुखपाल सिंह, जगमोहन सहगल, मलकीत अरोड़ा, रिंकू सिंह, दीपक, सुनील गर्ग, मनोज, बंटी सेठी, राकेश जैन, सुरेन्द्र अरोड़ा, मदन लाल, सतपाल सहगल, टीटू, राजू, हरबंस, सुभाष मिढ़ा, रमेश ग्रोवर, टोनी सागू, हैप्पी, संदीप, हरीश, गोपाल मेहता सहित सैंकड़ों व्यापारी उपस्थित थे।

हिंदी अध्यापकों ने किया रोष प्रदर्शन

सिरसा। राजकीय हिन्दी अध्यापक संघ ने मांग की है कि सभी माध्यमिक विद्यालयों में हिन्दी अध्यापक का पद सृजित करना चाहिए  और पंजाबी बाहुल्य क्षेत्रों मेंं जहंा सस्ंकृत के अध्यापक हिन्दी पढ़ा रहे हंै उनमें केवल हिन्दी अध्यापक का पद सृजित करके तैनात किया जाना चाहिए। संघ की एक बैठक  देर शाम को  टाउन पार्क में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ हिन्दी अध्यापक जयप्रकाश ने की। बैठक को सम्बोधित करते हुए राजकीय हिन्दी संघ के जिला प्रधान सत्यनारायण सुथार ने कहा कि रेश्रेलाइजेशन के तहत शिक्षा का अधिकार नियमों के मुताविक अध्यापक-छात्र अनुपात1:35 होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रभाकर, ओटी, बीए, योग्यता रखने वाले हिन्दी अध्यापक को मिडल हैड के पद पर पदोन्नती दी जानी चाहिए। हिन्दी अध्यापकों का पदोन्नती कोटा सात प्रतिशत से बढ़ा कर पच्चीस प्रतिशत किया जाना चाहिए। बैठक में सरकार की रैश्रेलाइजेश्र नीति के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। बैठक में बताया गया कि इन्हीं मुद्दों को लेकर  संघ की आगामी बैठक 13 अगस्त को साढ़े चार  बजे टाउन पार्क में होगी । इस बैठक में पूर्व प्रधान मदन वर्मा, रामकुमार खेड़ा, सत्यप्रकाश भारद्वाज बेगू , राजेन्द्र कुमार गुडिया खेड़ा, राजबाला किराड़ कोट, किरण बाला फरवाई कलां, रचना खुराना बनसुधार,  कृष्ण कम्बोज , कुलजीत कौर धनूर ,मनजिन्द्र कौर नेजाडेला कलां उपस्थित थे।

पाकिस्तान का फूंका पुतला

सिरसा। गांव माधोसिंघान के बस अड्डे पर आज हिन्दू जागरण मंच व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला फू ंका और जम कर पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए। हिन्दू जागरण मंच के जिला संयोजक रोहताश बैनीवाल ने कहा कि भारत के रक्षा मंत्री ने भारतीय सैना के पांच जवानों की सहादत पर पाकिस्तान को बचाने वाली टिप्पणी करके भारत का अपमान किया। ऐसा लगता है कि वे भारत के नहीं पाकिस्तान के रक्षा मंत्री है। बजरंग दल के जिला सह संयोजक सुरेन्द्र पूनिया ने सरकार के रवीये आलोचना करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। इस रोष प्रदशन में भारी सख्ंया में बजरंग दल व जागरण मंच के कार्यकर्ताओं के साथ विद्यार्थियों ने भी छिरकत की।

स्वतंत्रता दिवस पर होगा ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन

सिरसा। जिला के ढाणी भरोखां गांव में आगामी 15 अगस्त को देश में गांव की पहली ई-लायब्रेरी का उद्घाटन होगा। इस ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन  हरियाणा के खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री  सुखबीर कटारिया द्वारा किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त डा. जे गणेसन ने दी। प्रथम चरण में पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि योजना के तहत ई-लायब्रेरी बनाने पर एक करोड़ रूपए की राशि खर्च की जाएगी। उन्होंने बताया कि लायब्रेरी की स्थापना के लिए कम्प्यूटर, साफ्टवेयर व किताबे, मैगजीन की व्यवस्था करने बारे लाइफ स्कील डवलमेंट नामक कम्पनी के साथ समझौता किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला के 100 से भी अधिक गांव में राजीव गांधी सेवा केंद्रों को निर्माण कार्य शुरू है अभी तक पांच दर्जन गांव में  सेवा केंद्र भवनों का निर्माण किया जा चुका है।

जहां गणेश वहां नहीं रहता क्लेश : कांडा

नवनिर्मित मंदिर के लिए देंगे सहयोग राशि

सिरसा। जहां  गणेश  महाराज रिद्धी-सिद्धी सहित विराजमान हो वहां किसी भी तरह की कोई कमी नहीं रहती। ये शब्द तारा बाबा कुटिया के मुख्य सेवक व समाजसेवी गोबिंद कांडा ने  गणेश सेवा संस्थान के नवनिर्मित मंदिर में कहे। कांडा ने कहा कि गणेश सेवा संस्थान बधाई की पात्र है, जिन्होंने इस क्षेत्र के लोगों को उनकी धार्मिक भावना के अनुरूप यह दिव्य मंदिर का निर्माण किया है।  इस अवसर पर प्रधान ओमप्रकाश लाडवाल, संयोजक वैद्य महावीर प्रसाद, गोवर्धन दत्त, लक्ष्मी नारायण स्वामी,  सूरत सिंह सैनी, कृष्ण सैनी, प्रदीप गुप्ता, निजी सचिव लक्ष्मण गुर्जर व महिला मंडल की सदस्याएं उपस्थित थे।

लायंस क्लब रानियां एक्टिव गठित

रानियां। समाजसेवकों की ओर से एक बैठक का आयोजन कर लायंस क्लब रानियां एक्टिव का गठन करने का निर्णय लिया गया। संस्था की ओर से समाजसेवा के कार्य किए जाएंगे। बैठक में क्लब का चार्टर प्रधान अमित गगनेजा, सचिव ललित पोपली व कोषाध्यक्ष संजय अरोड़ा को बनाया गया। उपप्रधान का कार्य मनोज वधवा को सौंपा गया। इस अवसर पर उपप्रधान मनोज वधवा ने बताया कि इस संस्था का गठन समाजसेवा के लिए किया गया है।  इस अवसर पर लायंस क्लब इंटरनेशनल के प्रांतीय अध्यक्ष विजय सरोहा, भीम भुडी, सतीश जग्गा, चरित्र नारंग, मनीष मैहता, दीपू मदान, अनिल कामरा, मुकेश खुराना, वेद प्रकाश, सतीश सचदेवा, सुनील कुमार, हेमंत चुघ, नरेश कालडा, डा. सुधीर वधवा, रामजी पोपली, तनुज, विक्की वधवा सहित अनेक क्लब सदस्य उपस्थित थे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में न दिखे कमी : पचार

सिरसा। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरे जोर शोर के साथ चल रही है। आज  शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों को चयन किया गया।  इस स्वतंत्रता दिवस समारोह में हरियाणा के खेल एव युवा मामले राज्य मंत्री  सुखबीर सिंह कटारिया राष्ट्रीय ध्वजरोहण कर परेड की सलामी लेंगे। समारोह के लिए आज सात सांस्कृतिक टीमों का चयन किया गया है।
    उपमंडलाधिकारी (ना) संत लाल पचार ने बताया कि हरियाणवी नृत्य के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाजेकां चयन किया गया है। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम के सभी इंचार्ज व अध्यापको को निर्देश दिए कि वे सभी कार्यक्रमों का लगातार अभ्यास करवाएं ताकि जिला स्तरीय समारोह में सभी टीमें बेहतर प्रदर्शन करें। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम में जहां कहीं भी कमियां दिखाई दी उन्हें भी दूर करने के निर्देश दिए।

महंगाई से ग्वार का नहीं संबंध : खेमका

सिरसा। हरियाणा ग्वार गम पाऊडर एसोसिएशन ने फारवर्ड मार्किट कमीशन मुंबई से मांग की है कि उनकी समस्याओं व कठिनाईयों का समाधान करवाया जाए। एसोसिएशन के सचिव पंकज खेमका ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि गम पाऊडर के प्रोडेक्ट देश हित में है, जिसे विदेशों में भेजकर देश के लिए विदेशी मुद्रा लाई जाती है। विश्व में ग्वार पाऊडर प्रौडेक्ट के मामले में भारत दूसरे नंबर पर है। खेमका ने बताया कि ग्वार एक व्यापारिक उपज है, इसका महंगाई से कोई संबंध नहीं है, बल्कि महंगाई से विदेशी मुद्रा देश में ज्यादा आती है, जबकि गेहूं, चने इत्यादि के दाम बढ़ाने से लोग प्रभावित होते है। उन्होंने बताया कि भारतवर्ष से लगभग शत प्रतिशत ग्वार विदेशों में भेजा जाता है।

भाषण प्रतियोगिता में कविता रही प्रथम

सिरसा। एस. एस. जैन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में पर्यावरण प्रदूषण विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें छात्राओं ने पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए अत्यंत प्रभावशाली उपायों को श्रोताओं के सामने रखा। यह सर्वविदित है कि प्रदूषण से भंयकर बीमारियाँ फैलती है। छात्राओं को इस समस्या के प्रति जागरूक रखने के लिए यह प्रतियोगिता रखी गई थी। कुमारी कविता ,अयुषी और रितु क्रमश: प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान पर रही। ज्योति और पलक को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्राचार्या सुमन गौतम ने विजेता छात्राओं को सम्मानित करते हुए कहा कि उतराखंड में आई प्रलय पूरी मानवता के लिए एक सबक है समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आकर प्रदूषण को रोकने में अपना सहयोग देना होगा। उपप्रचार्या श्रीमति मुकेश रानी ने सभी विजेताओं को बधाई दी। मंच का संचालन सुमन धींगड़ा ने बड़े सुरूचिपूर्ण ढ़ंग से किया। निर्णायक मंडल की भूमिका उषा भाटिया और अमरजीत कौर ने निभाई।

देश उन्नति हेतु शिक्षा जरूरी : अवंतिका

सिरसा। वर्तमान समय की मांग है कि महिलाएं शिक्षित बने क्योंकि शिक्षा में ही महिला सशक्तिकरण का अहम् रहस्य छिपा हुआ है। महिलाएं जब तक शिक्षित नहीं होगी तब तक देश तेजी से उन्नति नहीं कर सकता। यह बात सिरसा लोकसभा क्षेत्र से सांसद डा. अशोक तंवर की धर्मपत्नी अंवतिका माकन तंवर ने ओढां के खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में आयोजित महिला गोष्ठी में महिलाओं और लोगों को संबोधित करते हुए कही। श्रीमति तंवर ने कहा कि केंद्र सरकार ने महिला सशक्तिकरण को लेकर देश में पहली बार महिलाओं के लिए खास महिला बैंक की स्थापना करने की पहल की है। देश में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अलग से महिला बैंक खोलें जाएंगे जो इसी वर्ष से काम करना शुरू कर देगा। अंवतिका तंवर ने कहा कि महिला शिक्षा से ही देश और समाज का संपूर्ण विकास संभव हैं। इस मौके पर ख्योंवाली सरपंच रीना बिरट,वीरेन्द्र बिरट, अमित सोनी, कुलङ्क्षवद्र कौर,कोहर सिंह, कृष्णा देवी, सुरभि गोयल, ङ्क्षजद्रपाल आदि मौजूद थे।

Wednesday, 7 August 2013

चौपटा की शेरांवाली माईनर से मिला कन्या भ्रूण

सामान्य अस्पताल में हुआ भ्रूण का पोस्टमार्टम

सिरसा, 07 अगस्त। खंड चौपटा के गांव दड़बा के नजदीक शेरांवाली नहर से बुधवार सुबह 3 माह का कन्या भ्रूण मिला है। नहर में भ्रूण पड़ा होने की सूचना मिलने के बाद चौपटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाई। चौपटा थाना पुलिस ने अज्ञात मां के खिलाफ भादंसं की धारा 314 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आस-पास के क्षेत्र में गर्भ गिराने वाली मां का पता लगाने में जुट गई है।
मामले के जांच अधिकारी छबील दास ने बताया कि उन्हें नहर में भ्रूण पड़े होने की सूचना मिली थी। वे मौके पर पहुंचे और पोस्टमार्टम के लिए भू्रण को सिरसा के सामान्य अस्तपाल लाए। यहां पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि यह भ्रूण कन्या का है। संभवत किसी महिला ने गर्भजांच के बाद गर्भपात करवाया और भ्रूण नहर में फेंक दिया। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद भ्रूण नगर परिषद को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है। अज्ञात मां के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पत्नी की निर्मम हत्या

पत्नी की निर्मम हत्या

नशा करने से रोका तो मिली मौत

आरोपी फरार, पुलिस जुटी तलाश में

सिरसा, 07 अगस्त। गांव चौटाला स्थित संगरिया बाईपास पर बनी ढाणी में एक नशेड़ी ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा भर शव सामान्य अस्पताल पहुंचाया। अंत: परीक्षण करवा वारिसों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार संगरिया बाईपास पर जसवंत सिंह नामक युवक की ढाणी है। जसवंत सिंह नशे का आदी है। अक्सर इस बात को लेकर परिवार में कलह रहती थी। गत रात्रि जसवंत की पत्नी कविता का इस बात को लेकर विवाद हो गया। तैश में आए जसवंत ने पहले तो कविता से मारपीट की। बाद में लोहे की सब्बल से उस पर ताबड़तोड़ वार किए। घटनास्थल पर ही कविता का दम टूट गया। वारदात को कविता की भांजी अंजली ने देख लिया और तुरंत अपने ननिहाल गांव ढाबां फोन कर सूचित किया। सूचना मिलने पर मृतका के ताऊ का पुत्र मांगीलाल पुत्र बृजलाल व अन्य परिजन चौटाला पहुंचे। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर चौटाला चौकी प्रभारी सूरजभान मौके पर पहुंचे। आरोपी पति की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

शहरी क्षेत्र में 5.31 करोड़ गरीब

नई दिल्ली, 07 अगस्त।सरकार की मानें तो देश के शहरों में गरीबों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है और अब शहरों में सिर्फ 5.31 करोड़ गरीब लोग हैं। लोकसभा में डॉण् संजय सिंहए पुतुल कुमारीए लक्ष्मण टुडु और निखिल कुमार चौधरी के प्रश्न के लिखित उत्तर में शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्री गिरिजा व्यास ने यह जानकारी दी। व्यास ने कहाए 2004-05 में देश के शहरी क्षेत्रों में गरीबी रेखा से नीचे गुजर बसर करने वाले लोगों की संख्या 8.14 करोड़ थी जो 2011-12 में घटकर 5.31 करोड़ रह गई है। मंत्री ने कहा कि योजना आयोग की ओर से तैयार किया गया गरीबी रेखा का अनुमान सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण कार्यालय द्वारा परिवार उपभोक्ता व्यय संबंधी सर्वेक्षण के आधार पर तैयार किया जाता है।

सेना प्रमुख ने सुरक्षा हालात का जायजा

जम्मू। सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह ने जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पांच भारतीय जवानों की हत्या के मद्देनजर आज सुरक्षा हालात का जायजा लिया। विभिन्न बलों के वरिष्ठ कमांडरों के साथ जनरल सिंह नगरोटा स्थित 16ए कोर मुख्यालय पहुंचे जहां पर जीओसी.इन.सी लेफ्टिनेंट जनरल संजीव चाचराए जीओसीए 16 कोर लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुडा के नेतृत्व में वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने उन्हें सुरक्षा हालात से अवगत कराया। उन्हें सोमवार को हुये हमले तथा उससे पहले हुये हमलोंए गोलीबारी की घटनाओं और संघर्षविराम के उल्लंघन के बारे में भी जानकारी दी गयी। नयी दिल्ली से सुबह यहां पहुंचने के बाद जनरल सिंह ने जम्मू में टेक्नीकल हवाई अड्डा पहुंच कर तिरंगे में लिपटे ताबूतों में रखे शहीद जवानों के शवों पर पुष्प चक्र अर्पित किए।

पीपली से चूरापोस्त पकड़ा

दो ट्रैक्टर-ट्राली, कार व ट्रक काबू

एक आरोपी गिरफ्तार, पांच फरार

सिरसा। जिला की कालांवाली पुलिस ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर दबिश देकर बीती रात्रि को क्षेत्र के गांव पीपली क्षेत्र से एक ट्रक, दो ट्रैक्टर-ट्राली व एक कार को बरामद कर उनमें भरा हुआ 44 क्विंटल (125 कट्टे) चूरापोस्त बरामद किया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है जबकि अन्य आरोपी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए जिनकी तलाश शुरू कर दी है। इस संबंध में थाना कालांवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। कालांवाली थाना पुलिस को सूचना मिली कि गांव पीपली से असीर रोड पर एक ट्रक पर चूरापोस्त लाया गया है और उसे कहीं आगे सप्लाई करने के लिए उसे ट्रैक्टर-ट्रालियों व कार में लोड किया जा रहा है। इस आशय की सूचना पाकर कालांवाली थाना प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ मौके पर दबिश देकर उक्त ट्रक, दो ट्रैक्टर-ट्राली व कार तथा उनमें भरे हुए चूरापोस्त को बरामद कर एक आरोपी को मौके से काबू कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान लबार सिंह उर्फ बच्ची पुत्र महेंद्र सिंह निवासी गांव कालांवाली के रूप में हुई है। घटना के अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

व्यापारियों के समर्थन में उतरी इनेलो

सिरसा। जिला प्रशासन द्वारा रानियां व ऐलनाबाद जाने वाली बसों को वाया शिव चौक की बजाय बाई पास से निकालने के निर्णय के विरोध में व्यापारी संघर्ष समिति के आह्वान पर आज शिव चौक, सूरतगढिय़ा बाजार, वाल्मीकि चौक, सरकूलर रोड व अनाज मण्डी रोड के व्यापारियों ने सातवें दिन भी शिव चौक पर अपना धरना जारी रखा। आज धरना स्थल पर इनेलो के ग्रामीण जिलाध्यक्ष पद्म चन्द जैन, सतपाल अरोड़ा, शहरी जिलाध्यक्ष प्रदीप मेहता, मनोहर मेहता, विजय चमडिय़ा, चन्द्र जैन सहित अन्य नेता पहुंचे। धरना स्थल पर व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए पद्म चन्द जैन ने कहा कि व्यापारी अपना रोजगार बचाने के लिए आंदोलन कर रहे हैं परन्तु जिला प्रशासन इनकी समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहा। उन्होंने व्यापारियों की मांग को जायज बताते हुए इस प्रकरण को तुरन्त सुलझाने की की मांग की। इस दौरान सभी व्यापारी आज पद्म चन्द जैन के नेतृत्व में जिला उपायुक्त से मिलने के लिए लघु सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय पहुंचे लेकिन उपायुक्त की गैर-हाजिरी में उन्होंने पुलिस कप्तान सौरभ सिंह से मुलाकात करके उन्हें अपनी समस्या से अवगत करवाया जिस पर पुलिस कप्तान ने उपायुक्त से मिलकर समस्या को तुरन्त हल करने का आश्वासन दिया।

एसएसपी से मांगा न्याय

सिरसा। मुलतानीकालोनी शिवरात्रि की रात को हुई फायरिंग के मामले को लेकर आज इस मामले में आरोपी विजय मेहता के समर्थन में कॉलोनी वासी पुलिस अधीक्षक से मिले। कॉलोनी वासियों ने कहा कि विजय मेहता को  आत्मरक्षा हेतु गोली चलानी पड़ी क्योंकि विक्रम सैनी,राम सिंह, योगेश शर्मा व रवि सैनी अपने 25-30 साथियों के साथ हथियारों से लैस होकरआए थे। उक्त लोगों ने आते ही घर में तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। राम सिंह व विक्रम ने हवा में गोली चलाई जब विक्रम सैनी विजय मेहता के पुत्र जयंत को अपहरण करके ले जाने लगा तो विजय मेहता को आत्मरक्षा हेतु गोली चलानी पड़ी और गोली भी हवा मेें चलाई गई थी। राम सिंह व विक्रम अपने साथियों के साथ गाड़ी में वहां से भाग निकले। कालोनी वासियों ने एसपी से कहा कि विजय मेहता के खिलाफ एक साजिश रची गई है। पुलिस द्वारा उनपर दर्ज किया गया केस बिलकुल झूठा है जबकि  पुलिस को राम सिंह, विक्रम व उनके साथियों के खिलाफ केस दर्ज करना चाहिए।

1 करोड़ लोगों को मिलेगा सस्ता अनाज : केवी

सिरसा। प्रदेश में आगामी 20 अगस्त से खाद्य सुरक्षा योजना लागू करने की तैयारी शुरू हो चुकी है। खाद्य सुरक्षा योजना से राज्य की एक करोड़ 26 लाख 49 हजार लोगो को सस्ता अनाज मिलेगा। जिसमें 90 लाख 28 हजार ग्रामीण क्षेत्र के और 36 लाख 21 हजार शहरी क्षेत्र के लोग शामिल होंगे।  यह जानकारी मुख्यमंत्री हरियाणा के विशेष कार्याधिकारी डा केवी सिंह ने आज स्थानीय बरनाला रोड स्थित अपने निवास स्थान पर लोगो की समस्याएं सुनते हुए दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के क्रियान्वयन के लिए खाद्य एवं पूर्ति विभाग तथा  विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा तैयारियां शुरू कर ली गई है दोनो विभागों द्वारा आगामी 16 अगस्त तक  प्राथमिक परिवार ईकाइयों के राशन कार्डो पर मोहर लगाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।  राज्य में इस योजना के तहत कुल 49.89 प्रतिशत लोगो को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि प्राथमिक परिवार ईकाइयों (प्रॉयर्टी हाऊस होल्ड) के राशन कार्ड के मोहर लगाने के कार्य में  डीआरडीए, बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग का सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि  इस योजना के तहत केंद्रीय बीपीएल, राज्य बीपीएल  तथा अन्तोदय योजना के तहत परिवार तो शामिल होंगे ही इस प्रकार से कुल 49.89 प्रतिशत लोगो को भी शामिल किया जाएगा।

चौटाला में सब्बल से पत्नी की निर्मम हत्या

सिरसा (7  अगस्त) : गाँव चौटाला में एक व्यक्ति द्वारा  अपनी पत्नी की निर्मम हत्या  करने का मामला प्रकाश में आया है. बताया गया है की व्यक्ति नशे का आदि है.  उसने नशे में धुत हो कर पत्नी पर लोहे के सब्बल से वार किये. हमले में उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गयी. वाकया रात करीब ग्यारह बजे का है. संगरिया बाईपास स्थित एक ढाणी में रहने वाले व्यक्ति ने दिया घटना को अञ्जाम. मौके से फरार हुआ आरोपी. पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गयी है.  

Tuesday, 6 August 2013

06 अगस्त

मौसा ने किया नाबालिगा से दुष्कर्म

पुलिस ने किया मामला दर्ज, जांच शुरू

सिरसा। कीर्तिनगर की रहने वाली एक छात्रा के साथ उसके ही सगे मौसे ने दुराचार कर डाला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कीर्तिनगर की रहने वाली सुनीता (काल्पनिक नाम) की मौसी गांव बेगू में रहती है। कुछ दिन पूर्व सुनीता अपनी मौसी के पास गई हुई थी। यहां उसके सगे मौसा ने सुनीता को बहला-फुसला कर हवस का शिकार बना लिया। बात यहीं नहीं रुकी। बाद में मौसा सुनीता को फिर बहाना लगाकर अपने साथ ले गया। यहां लगातार दो दिन तक उसके साथ दुराचार करता रहा। मौसा की हरकतों से परेशान सुनीता ने आपबीती अपनी मां को बताई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कंगनपुर फाटक के नजदीक मिला शव

सिरसा। कंगनपुर फाटक के निकट आज प्रात: एक वृद्ध का शव बरामद हुआ। सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा भर शव सामान्य अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
    जानकारी के अनुसार आज प्रात: लोगों ने कंगनपुर फाटक के निकट रेलवे ट्रेक पर एक शव पड़े देखा। पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की आयु करीब 55 वर्ष बताई जा रही है। शिनाख्त के लिए सम्बंधित क्षेत्र में मुनादी करवाई जा रही है।

Monday, 5 August 2013

करंट से महिला की मौत

झाड़ू लगाते वक्त हुआ हादसा

सिरसा। गांव सिंकदरपुर में करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के बयान पर सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
    जानकारी के अनुसार गांव सिंकदरपुर निवासी नरेंद्र कौर (50) पत्नी कर्म सिंह आज सुबह घर में सुबह के समय झाडू लगा रही थी कि इसी दौरान फर्श पर पड़े बोर्ड को उठाते समय अचानक उसे करंट लग गया। नरेंद्र कौर को अस्पताल में उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतका पांच बच्चों की मां थी। पुलिस ने परिजनों के बयान पर सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

गैंगरेप का आरोपी गिरफ्तार

सिरसा। हुडा क्षेत्र में युवती से हुए गैंगरेप के मामले में पुलिस ने आरोपी अशोक पुत्र प्रेमनाथ निवासी रतिया को काबू कर लिया है। हुडा चौकी प्रभारी राजकुमार ने बताया कि आरोपी नवीन कुमार व कार चालक की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपियों को शीघ्र ही काबू कर लिया जाएगा। उक्त तीनों के विरुद्ध भादंसं की धारा 376जी, 120 बी व 506 के तहत अभियोग अंकित किया गया है।

हुड़दंगबाजी में दो गिरफ्तार

सिरसा। शहर थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थल पर हुड़दंगबाजी कर शांति भंग करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान धर्म सिंह पुत्र मक्खन सिंह निवासी शाहपुर बेगू व सुनील पुत्र महीपाल निवासी शिव चौक सिरसा के रूप में हुई है। आरोपियों के विरुद्ध थाना शहर सिरसा में भादंसं की धारा 160 के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।

अवैध पिस्तौल सहित धरा

सिरसा। जिला की रानियां थाना पुलिस ने गश्त व चैकिंग के दौरान कस्बा रानियां से एक व्यक्ति को 315 बोर के अवैध पिस्तौल के साथ काबू किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान संदीप कुमार पुत्र हंसराज निवासी रानियां के रूप में हुई है। पुलिस ने अवैध पिस्तौल बरामद कर आरोपी के विरुद्ध थाना रानियां में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

एडवोकेट के आवास पर चली गोली

लीलाधर सैनी का भतीजा घायल

असामाजिक तत्व कर रहे माहौल खराब : सैनी

सिरसा। शिव चौक के निकट गत रात्रि एडवोकेट विजय मेहता के आवास पर हुई गोलीबारी के मामले पर इनेलो नेता लीलाधर सैनी ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। प्रेसवार्ता के दौरान सैनी ने इस मामले को राजनीतिक करार दिया है। उन्होंने कहा कि इनेलो पार्टी तथा उनकी छवि को खराब करने का प्रयास कुछ लोगों द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके भतीजे पर हमला किया गया और अब उसे ही आरोपी ठहराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व शहर में माहौल तनावपूर्ण बनाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रशासन को चाहिए कि उक्त लोगों पर नकेल कसे। गोलीबारी में घायल हुए रामसिंह का दिल्ली का उपचार चल रहा है।

सिरसा, 05 अगस्त।

80 पेटी देसी शराब सहित दो तस्कर पकड़े

सिरसा। जिला की डिंग थाना पुलिस ने तस्करी के लिए ले जाई जा रही अवैध देसी शराब से भरी  एक टाटा सूमो गाड़ी को बरामद किया है। टाटा सूमो गाड़ी से 80 पेटी देसी शराब बरामद हुई है जो कि हिसार से लाई गई थी और इसे आगे कहीं ले जाया जाना था। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान मनजीत सिंह पुत्र सदा सिंह निवासी सिकंदरपुर के रूप में हुई है। आरोपी को सिरसा अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में सिरसा जेल भेजा गया है।  मौके से फरार हुए आरोपी की पहचान कर डिंग पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।

चार दिवसीय हरियाणा स्टेट बैडमिंटन चैम्पियनशिप 22 से

सिरसा। आगामी 22 से 25 अगस्त तक चौ.दलबीर सिंह इंडोर स्टेडियम में  47 वीं हरियाणा जूनियर  स्टेट बैडमिंटन चैम्पियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इस चैम्पियनशिप में राज्य भर के 400 खिलाड़ी व प्रशिक्षक भाग लेंगे। यह जानकारी आज यहां उपायुक्त डा. जे गणेसन ने दी। उन्होंने  बैडमिंटन चैम्पियनशिप की तैयारियों बारे सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे  चौ दलबीर सिंह इंडोर स्टेडियम में सभी प्रकार व्यवस्थाएं मुक्कमल करें।  उपायुक्त ने इस चैम्पियनशिप  के सफल आयोजन के लिए 16 कमेटियों का गठन किया है जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सदस्योंं व पदाधिकारियों को भी शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्टेडियम व खिलाडिय़ों ठहरने के स्थान पर सुरक्षा सम्बंधित इंतजाम पुलिस विभाग द्वारा किए जाएंगे।  इसके साथ-साथ प्रदेश भर से आए खिलाडिय़ों व अधिकारियों का रहने ठहरने का भी उचित प्रबंध किया जाएगा। रहने की व्यवस्था स्थानीय यूथ हास्टल निजि क्षेत्र  के होटलों व धर्मशालाओं  में किया जाएगा।

जलाभिषेक को कुटिया में उमड़ा जनसैलाब

हजारों श्रद्धालुओं ने भंडारे में किया प्रसाद ग्रहण


सिरसा। शिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में सोमवार को प्रात: से ही शिवभक्तों ने जिले के विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक कर भगवान शिव की अराधना की। शहर में अलग-अलग जगहों पर भंडारे लगाए गए।
    रानियां रोड स्थित श्री बाबा तारा कुटिया में स्थित शिवालय में भी सुबह-सवेरे से ही जलाभिषेक के लिए भारी संख्या में शिवभक्त पहुंचना शुरू हो गए, जिन्होंने दूध, फल, फूल व अन्य सामग्री शिवलिंग पर चढ़ाई तथा शिव की अराधना की। बम-बम भोले का जयघोष करते हुए हरिद्वार से पहुंचे कावडिय़ों ने भी कुटिया स्थित शिवालय में कावड़ चढ़ाई। शिवभक्तों के जयघोष से समूचा कुटिया परिसर गुंजायमान हो गया और शिवभक्तों ने श्री बाबा तारा की समाधि पर भी शीश नवाकर आशीर्वाद लिया।
    वहीं शिवरात्रि पर्व पर कुटिया में हवन यज्ञ व लंगर भंडारे का आयोजन किया गया। हवन यज्ञ में हजारों श्रद्धालुओं ने आहूति डाली। इसके पश्चात श्री बाबा तारा कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने स्वयं श्रद्धालुओं को लंगर भंडारे का प्रशाद वितरित करते भंडारे की शुभारंभ किया। गोबिंद कांडा ने आए हुए भक्तों को शिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी और सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की।

न्यूज फटाफट सिरसा, 05 अगस्त।

विधायक के इस्तीफा देने से कांग्रेस की दोगली नीतियां आई सामने : जैन

सिरसा। कांग्रेसी विधायक बलवीर पाल शाह द्वारा विधायक पद से त्याग पत्र देना कांग्रेस सरकार व मुख्यमंत्री हुड्डा की कार्यप्रणाली पर तमाचा है, इससे कांग्रेस में आपसी फूट जग-जाहिर हो चुकी है। कांग्रेसी नेता विकास की बजाय आपसी लड़ाई-झगड़े में लगे हुए है। जिन्हें विकास से कोई लेना-देना नहीं है और उनके झगड़ों के कारण प्रदेश में विकास अवरुध हो रहा है।
    यह बात इनेलो जिला अध्यक्ष पदम जैन ने बयान जारी करते हुए कही। जैन ने कहा कि शाह के इस्तीफे के कारण मुख्यमंत्री हुड्डा की उस बात की भी पोल खुल गई है कि प्रदेश में समान विकास हो रहा है।  कांग्रेसी विधायकों में गहरा असंतोष पाया जा रहा है और यह विरोध का लावा कभी भी फूट सकता है।

शिव के सिमरन से होता है भय दूर : रघुबीर

सिरसा। अखिल भारतीय राम मुलख दयाल योग प्रचार समिति के प्रधान योगाचार्य रघुबीर महाराज ने शिवरात्रि पर्व पर आयोजित दिव्य योग साधना मंदिर कोटली में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा भोले शंकर नर में नारायण हैं। उनकी महिमा अपरम्परा है। भारतीय संस्कृति के अनुसार जो नर शरीर में साधना करके परमतत्व अर्थात जो ईश्वर को प्राप्त कर लेता है वह नर में नारायण कहलाता है तथा परमपद को प्राप्त होता है। आज विश्व में चारों तरफ आतंकवाद व भय का माहौल है। ऐसे में भोले भगवान का संकीर्तन व सिमरन करने से भय दूर हो सकता है।  इस मौके पर लक्ष्मण सिंह, केवल कृष्ण, जितेंद्र चावला, प्रताप चंद चावला, श्री भगवान शास्त्री, पृथ्वी सिंह, राजीव, अरुण चौधरी, दर्शन सिंह, जितेंद्र आदि मौजूद थे।

वार्ड 19 में पैंशन वितरण कल

सिरसा। शहर के वार्ड नंबर 19 के सभी पैंशनधारकों को 6 अगस्त को सांय 4 बजे सेठी धर्मशाला में वितरित की जाएगी। यह जानकारी वार्ड के पार्षद रोहित गनेरीव ाला ने दी। उन्होंने बताया कि सेठी धर्मशाला में बुढ़ापा, विकलांग, विधवा व अन्य सभी प्रकार की पैंशन वितरित की जाएगी। श्री गनेरीवाला ने बताया कि जो लोग आधार कार्ड के लिए वंचित रह गए थे उनके आधार कार्ड भी शीघ्र ही वार्ड में ही बनाएं जाएगें।

राहुल सेतिया ने थेड़ मंदिर में की पूजा-अर्चना

सिरसा। शिवरात्रि के पावन अवसर पर  थेड़ मोहल्ला के मंदिर में आयोजित विशाल समारोह में अखिल भारतीय पंजाबी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल सेतिया मुख्यातिथि थे। सेतिया ने कहा कि थेड़ मोहल्ला के लोगों को उजडऩे से बचाने के लिए उन्होंने पहले भी मजबूत काम किया है और आगे भी हरसंभव काम करते हुए यहां के लोगों को उजडऩे से बचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे  मिलजुल कर आगे बढ़ें तथा एकजुट रहें।

नीलकंठ समाज ने लगाया शिवपुरी में भंडारा

सिरसा। शिवरात्रि के पावन अवसर पर नीलकंठ समाज सेवा ट्रस्ट द्वारा आज शिवपुरी प्रांगण में हर वर्ष की भांति आज भी विशाल लंगर भंडारा आयोजित किया गया। सबसे पहले हवन यज्ञ हुआ जिसमें मुख्यातिथि ओमप्रकाश मक्कड़ ने सहपरिवार पहुंच कर विश्व शांति की कामना करते हुए हवन यज्ञ में आहुति डाली। ट्रस्ट के प्रधान राजेश फुटेला ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा साल में दो बार आने वाली शिवरात्रि पर इसी स्थान पर लंगर भंडारा आयोजित किया जाता है। इस मौके पर अशोक सलूजा, सुरेंद्र ग्रोवर, शुभकरण रातुसरिया, जनक राज दाबड़ा,  रवि सैनी, नरेश सहगल, लक्की मेहता, पप्पू मुंजाल, काली बाबा, हरीश साहुवाला, निर्मल कांडा, तिलकराज शर्मा आदि उपस्थित थे।

संजू बाला एडवोकेट बनी कांग्रेस की प्रवक्ता

सिरसा। जिला कांग्रेस कमेटी ने वरिष्ठ कार्यकर्ता संजू बाला एडवोकेट को जिला कांग्रेस कमेटी का प्रवक्ता नियुक्त किया है। संजू बाला एडवोकेट लंबे समय से पार्टी में सक्रिय रहकर काम कर रही हैं और उन्होंने बड़ी संख्या में महिलाओं को संगठन के साथ जोड़ा है।  संजू बाला एडवोकेट ने अपनी नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष फूल चंद मुलाना, सांसद डा. अशोक तंवर, जिला प्रधान मलकीयत सिंह खोसा का आभार व्यक्त किया है।

शिव अराधना कार्यक्रम आयोजित

सिरसा। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से गांव बरूवाली में शिवरात्रि के उपलक्ष्य पर शिव अराधना कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में साध्वी सुश्री नीतिविदा भारती ने कहा कि वास्तव में, हमारी भक्ति का फल तो स्वयं भगवान शिव ही है। यदि वे मिल जाए तो समझो सभी पूजा-पाठ सफल हो गए। साध्वी ने कहा कि मानव नशे की ओर अग्रसर हो रहा है।  नशा  समाज को खोखला कर रहा है। नौजवान युवा पीढ़ी जो समाज की रीढ़ की हड्डी है। नशे में धुत हो वह अपने लक्ष्य को भूल चुका है।

वाणी विकलांग केन्द्र में लगा स्वास्थ्य शिविर

सिरसा। लायंस क्लब सिरसा ग्रेस की ओर से आज आरकेजे श्रवण एवं वाणी विकलांग केन्द्र में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इस शिविर के तहत इन विशेष बच्चों के दांतों की जांच की गई। यह जानकारी देते हुए क्लब के प्रधान सुरेश गोयल ने बताया कि यह शिविर जोन चेयरमैन सुरेन्द्र  साहुवाला के जन्मदिन के उपलक्ष्य में  लगाया गया। शिविर में दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकित अरोड़ा (सर्जन) व उनकी टीम ने बच्चों के दांतों की जांच की। इस अवसर पर डॉ. अरोड़ा ने बच्चों को दांतों की देखभाल के टिप्स बताते हुए क्लब की तरफ से टूथ ब्रुश, पेस्ट व दवाइयां निशुल्क वितरित की।

केवी सात को सुनेंगे जनसमस्याएं

सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी (मीडिया) डा केवी सिंह 7 अगस्त को  बरनाला रोड स्थित अपने निवास स्थान पर लोगो की समस्याएं सुनेंगे।  यह जानकारी डा. सिंह के निजि सचिव मास्टर दलीप सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इसके बाद डा. केवी सिंह शहर में अन्य कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

व्यापारियों ने किया रोड जाम का फैसला स्थगित

सिरसा। व्यापारी संघर्ष समिति शिव चौक, सूरतगढिय़ा बाजार, सरकूलर रोड, अनाज मंडी रोड, वाल्मीकि चौक पिछले 2-3 महीनों से रानियां, ऐलनाबाद रूट पर चलने वाली बसों को वाया सांगवान चौक, जगदेव सिंह चौक, शिव चौक से चलाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रही है। लगातार इस जारी इस धरना-प्रदर्शन में रोजाना भारी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं और व्यापारियों को समर्थन दे रहे हैं। आज धरना स्थल पर संघर्ष समिति को समर्थन देते हुए हरियाणा प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि गोबिंद कांडा ने व्यापारियों की मांगों को जायज बताते हुए भरोसा दिया कि वे स्वयं शीघ्र ही इस मामले में मुख्यमंत्री से बात करेंगे।  कांडा के आश्वासन के बाद कल होने वाले रोड जाम को स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक वे शांतिपूर्वक अपना धरना-प्रदर्शन जारी रखेंगे।

नंबरदार एसोसिएशन की बैठक आयोजित

सिरसा। तहसील नम्बरदार एसोसिएशन की एक बैठक आज रानियां रोड स्थित कुम्हार धर्मशाला में तहसील प्रधान जुगनू राम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिलाभर के नम्बरदारों ने भाग लिया। वरिष्ठ महासचिव ओमप्रकाश मेहता ने नम्बरदारों से कहा कि वे पार्टी से ऊपर उठकर प्रदेश के लोगों के लिए कार्य करें, जिस पार्टी की सरकार होगी नम्बरदार वर्ग उसी के साथ मिलकर काम करेंगे। सेवानिवृत्त टी.आर.ओ. विजय मोंगा के सम्मान में विदाई समारोह का भी आयोजन किया गया। तहसील नम्बरदार एसोसिएशन की ओर से विजय मोंगा को शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस बैठक में राम ङ्क्षसह माधोङ्क्षसघाना, राम स्वरुप, बाबू राम, कृष्ण कुमार, हरफूल ङ्क्षसह उपप्रधान, ङ्क्षछद्र पाल, लछमन राम झोरडऩाली, शाम लाल नेजाडेला कलां, बलदेव ङ्क्षसह झोरडऩाली, गुरजंट ङ्क्षसह, नंदराम रामनगरिया, खजानचंद, सरदार ङ्क्षसह सिकंदरपुर सहित काफी संख्या में नम्बरदार उपस्थित थे।

बसपा राज में होगा समुचित विकास : राठी

सिरसा। हलका ऐलनाबाद में बहुजन समाज पार्टी की गतिविधियां तेज करने के लिए आज नाथूसरी चौपटा धर्मशाला में पार्टी की अहम बैठक हुई। इस बैठक को बसपा के हिसार जोन प्रभारी व प्रदेश महासचिव मूलचंद राठी ने संबोधित किया। बैठक में उपस्थित हलका ऐलनाबाद के सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने कामकाज की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस बैठक में मूलचंद राठी ने कहा कि राजनेता रैलियों के माध्यम से जनता के वोट बटोरने में लगे हुए हैं, परंतु सत्ता में आते ही ये लोग जनता के प्रति उदासीन हो जाते हैं। सरकार की बेरूखी के चलते आज भी प्रदेश में हजारों की संख्या में दलित, पिछड़ा व मजदूर वर्ग के लोग कच्चे मकानों में रहकर आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं।  चुनावों के समय राजनेता वोट के लिए घर-घर जाकर गरीबी दूर करने का भरोसा देते हैं, परंतु सत्ता मिलते ही इन लोगों को दोबारा उन्हीं घरों में जाने का वक्त नहीं मिलता। इस बैठक में  ऐलनाबाद के प्रधान धर्मपाल माखोसरानी, प्रभारी प्रदीप कुमार कागदाना, प्रभाती राम रूपाणा, नरसी राम गुसाइआना, धोलू राम, हनुमान जमाल, संजय रंधावा, विनोद रंधावा, महाबीर गिगोरानी ने भी संबोधित किया।

पौधारोपण अभियान चलाएगी खत्री सभा

सिरसा। खत्री सभा सिरसा की एक बैठक सभा प्रधान स. रिछपाल सिंह सोढ़ी की अध्यक्षता में सवेरा होटल में आयोजित हुई। बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए सभा के महासचिव सुखविन्द्र दुग्गल ने बताया कि सभा द्वारा बेटी बचाओ अभियान चलाकर कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ सशक्त ढंग से आवाज उठाई जाएगी। साथ ही पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करते हुए व्यापक स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा।  सोढी ने सभा के पदाधिकारियों व सदस्यों से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर समाज के उत्थान के लिए कार्य करें। इस बैठक में सभा के संस्थापक ओम बहल, प्रधान रिछपाल सिंह सोढी, महासचिव सुखविन्द्र दुग्गल, जगमोहन सहगल, सतीश खन्ना, हरविन्द्र सिंह सोढी, सतपाल सहगल, कृष्ण दुग्गल, दीपक विज, नरेश चौपड़ा, लक्की दुग्गल एडवोकेट, सोमनाथ दुग्गल सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।

Sunday, 4 August 2013

भक्तिरस से सराबोर हुआ तारकेश्वर धाम

गुरदास मान व लखविन्द्र वडाली के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

कुटिया में उमड़ा जनसैलाब



सिरसा, 04 अगस्त। सावन मास की शिवरात्रि के उपलक्ष्य में श्री बाबा तारा कुटिया में आयोजित भजन संध्या में शिव शंकर भोलेनाथ की महिमा का गुणगान सुनने के लिए लाखों की भीड़ उमड़ी। प्रख्यात भजन गायक लखविंद्र बड़ाली और गुरदास मान के द्वारा गाए गए भजनों पर रातभर शिव व तारा बाबा के भक्त झूमते रहे। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा तथा सांसद डा. अशोक तंवर की धर्मपत्नी अवंतिका माकन तंवर ने विशेष तौर पर शिरकत की।
    श्री बाबा तारा कुटिया में श्री बाबा तारा चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित भजन संध्या में पधारे लाखों श्रद्धालुओं का कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा, गोपाल कांडा के पुत्र लखराम कांडा व अन्य पदाधिकारियों ने स्वागत किया। भजन संध्या में सिरसा के साथ साथ सीमावर्ती राज्यों पंजाब व राजस्थान क्षेत्रों से शिवभक्तों का हजूम उमड़ा। शिवभक्तों की सुविधा के लिए ट्रस्ट के पदाधिकारियों व सेवादारों द्वारा विशेष प्रबंध किए गए थे। जिलाभर में श्रद्धालुओं को लाने ले जाने के लिए सैंकड़ों की संख्या में वाहनों की व्यवस्था की गई थी। भजन संध्या के आरंभ में  मुख्य संसदीय सचिव प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा तथा सांसद डा. अशोक तंवर की धर्मपत्नी अवंतिका माकन तंवर, कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा, गोपाल कांडा के पुत्र लखराम कांडा व अन्यों ने बाबा तारा के चित्र के समक्ष ज्योत प्रज्जविलत की तथा शीश नवाया।
    इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि सिरसा धर्म धरा है। उन्होंने कहा कि वे कामना करते हैं कि सब पर परमात्मा और शिवभोले की कृपा बनी रहे। उन्होंने कहा कि कांडा परिवार द्वारा समय समय पर कुटिया परिसर में भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन कर सिरसा वासियों को बेमिसाल उपहार देते हैं, धार्मिक आयोजनों से बड़े बुजुर्ग तो लाभांवित होते ही हैं साथ ही युवा वर्ग भी अध्यात्म के पथ पर अग्रसर हो रहा है। सांसद डा. अशोक तंवर की पत्नी अवंतिका माकन तंवर ने कहा कि भगवान शिव सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें और सभी ओर खुशहाली हो।
    सिरसा के विधायक गोपाल कांडा के पुत्र लखराम कांडा ने अपने पिता का भक्तों के नाम दिए गए संदेश को सुनाया, जिसमें गोपाल कांडा ने कहा कि तारकेश्वर धाम पहुंचने में पहुंचने पर मैं सभी तारा बाबा के भक्तों का आभार जताता हूं और ईश्वर से कामना करता हूं कि आप सभी लोग प्रसन्न एवं खुशहाल रहें। देश और समाज की सेवा में अग्रणी बनें। इसके साथ ही गोपाल कांडा ने मुख्य संसदीय सचिव प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा, सांसद डा. अशोक तंवर की पत्नी अवंतिका माकन तंवर, भजन गायक लखविंद्र सिह बड़ाली, गुरदास मान और सभी सेवादारों का धन्यवाद करता हूं। इस अवसर पर गोबिंद कांडा ने अपने संबोधन में कहा कि वे शिवरात्रि के अवसर पर कुटिया में पधारे लाखों भक्तों का स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि बाबा तारा जी के आशीर्वाद से सिरसा के साथ साथ पंजाब और हरियाणा से भी भक्तजन पधारे है। उन्होंने जिलावासियों से आह्वान किया कि शिवरात्रि के उपलक्ष्य में सोमवार को आयोजित होने वाले भंडारे में सपरिवार शिरकत करें और प्रसाद ग्रहण करें। इसके  पश्चात एमडीके इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा भक्ति पूर्ण प्रस्तुति दी तथा शिव आराधना का सुंदर प्रस्तुतिकरण किया। तत्पश्चात प्रख्यात भजन गायक लखविंद्र सिंह बड़ाली ने मंच संभाला। बड़ाली ने एक के बाद एक मधुर भजन गाए, जिन पर शिवभक्त मंत्रमुग्ध होकर झूमे। बड़ाली ने 'जुगनी नाम लेंदी साई दाÓ, '... असां ते तैनू रब्ब मनयाÓ, 'भोले की बारातÓ, 'दमा दम मस्त कलंदरÓ, 'यार वै गया नैना दे विच आ केÓ इत्यादि भजन सुनाए। इसके पश्चात रात्रि एक बजे पंजाब के मान गुरदास मान ने मंच पर दस्तक दी, तो पंडाल में उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गडग़ड़ाहट से उनका स्वागत किया। जिस पर गुरदास मान ने एक के बाद एक भक्तिपूर्ण प्रस्तुतियां देकर सबको भावविभोर कर दिया। गुरदास मान ने 'वई कमाल हो गया, सांई जी बैठे नालÓ, 'छल्लाÓ, 'मैं कमली यार दी कमलीÓ,'रोटी हक हलाल दी खाईए जीÓ, 'तेरे इश्क दा गिदड पैंदाÓ, 'संतों की धरती सिरसा में तारा बाबा का इकतारा बोले तूनक तूनकÓ इत्यादि भजन सुनाए, जिन पर श्रद्धालु रात भर झूमते रहे।

लिफ्ट देकर लूटी अस्मत

दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

चिकित्सीय जांच में दुष्कर्म की पुष्टि

सिरसा, 04 अगस्त। रानियां रोड से घर लौट रही एक युवती को शनिवार रात दो युवकों ने लिफ्ट देने के बहाने हवस का शिकार बना लिया। आरोपी दोनों युवक पीडि़ता के परिचित बताए गए हैं। वे उसे अपने साथ कार में बैठाकर ले गए और दुराचार किया। हुड्डा चौकी पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत के आधार पर दोनों युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीडि़ता की सामान्य अस्पताल में चिकित्सीय जांच  करवाई गई जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई।
    जानकारी के अनुसार एमसी कालोनी निवासी एक युवती गत रात्रि रानियां रोड पर एक कार्यक्रम में शिरकत कर वापिस लौट रही थी। रास्ते में उसके परिचित नवीन निवासी सिरसा व अशोक निवासी रतिया मिल गए। दोनों कार में सवार थे और उन्होंने युवती को घर छोडऩे के बाहने कार में बैठा लिया। आरोप है कि दोनों उसे हुडा क्षेत्र में ले गए और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। दोनों के चंगुल से बचकर देर रात्रि युवती घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। सुबह हुडा चौकी में पीडि़ता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पीडि़ता की सामान्य अस्पताल में चिकित्सीय जांच करवाई गई जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। शहर थाना प्रभारी हंसराज ने बताया कि घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं। आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।

वैश्य जागृति सम्मेलन आयोजित

सिरसा। अग्रवाल वैश्य समाज द्वारा आज सी.एम.के गर्ल्स कॉलेेज के ऑडोटोरियम में लोकसभा स्तरीय वैश्य जागृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्यातिथि के तौर पर हरियाणा अग्रवाल वैश्य समाज के अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने शिरकत की। समारोह की अध्यक्षता अग्रवाल वैश्य समाज के लोकसभा अध्यक्ष व पूर्व सरपंच सुभाष जिंदल ने की, जबकि स्वागत अध्यक्षता अग्रवाल सभा के सिरसा प्रधान मनोज गोल्यान ने की। सम्मेलन की शुरूआत देश के राष्ट्रगीत वंदे मातरम से हुई, इसके पश्चात अग्रवाल वैश्य समाज के सिरसा अध्यक्ष व इस कार्यक्रम के संयोजक नवीन केडिया ने आए हुए सभी अतिथियों व समाज के गणमान्य लोगों का स्वागत किया।
                 कार्यक्रम के मुख्यातिथि अशोक बुवानीवाला ने कहा कि अग्रवाल समाज की राजनीति में अहम् भागीदारी होनी जरूरी है। इसके बिना हमें तमाम अधिकार जिसके हम हकदार है, वे नहीं मिल पाएंगे। उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज देश का ऐसा पहला समाज है, जिससे देश को 25 प्रतिशत सलाना अरबों रूपयों टैक्स के रूप में मिलते है। हमारे समाज के लोगों की हर रूप से सहायता करते है। चुनावों के समय राजनीतिक दलों को आर्थिक रूप से सहायता दी जाती है, लेकिन फिर भी राजनीतिक क्षेत्र में अग्रवाल समाज को वो मुकाम हासिल नहीं हुआ, जिसका वह अधिकार रखता है।

गुरु बिना ज्ञान नहीं : परमहंस

सिरसा। अखिल भारतीय धर्म सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर योगाचार्य स्वामी भगवान देव परमहंस ने कहा कि गुरु बिन ज्ञान नहीं, ज्ञान के बिना मुक्ति नही। चाहे ब्रह्मा, शंकर के समान महान हो, किंतु गुरु बिना भवसागर सेे पार नही हो सकता। वह श्री मद्भागवत कथा के सातवें दिन डिंग मंडी स्थित अनाजमंडी में श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दत्तात्रेय ने 24 गुरु बनाए। वस्तुस्थिति यह है कि उन्होंने पृथ्वी, जल, अग्रि, वायु, आकाश, अजगर, भृंगी आदि पदार्थों से शिक्षा ग्रहण की। उन्होंने पृथ्वी से सहनशीलता, जल से मधुरता इसी तरह उन्होंने अन्य प्राकृतिक पदार्थों से गुण ग्रहण किए। उन्होंने कहा कि भागवत कथा के अंत में शुकदेव महाराज ने अपने शिष्य को पास में बैठाया और ब्रह्म ज्ञान दिया।  शुकदेव गुरु ने कहा हे राजन मैं मरुंगा, यह पशु बुद्धि छोड़ दे। मैं शरीर हूॅं इस गलत धारणा को छोड़ दो। तू शरीर नही है। शरीर जन्म लेता है, बढ़ता है, विकसित होता है बूढा होता है और अंत में मर जाता है।  किंतू तू शरीर नहीं है, इंद्रियां, मन, बुद्धि नहीं हो।

उपायुक्त ने की पौधारोपण अभियान की शुरुआत

सिरसा। जिला उपायुक्त डा. जे. गणेसन ने कहा कि हुडा विभाग के पार्कों, कालोनियों और ग्रीन बैल्ट में चालू सीजन के दौरान 8000 पौधे लगाएं जाएंगे। जिससे हुडा के सभी परिसर हरे भरे होंगे। डा. गणेसन आज अरोड़वंश चौक के पास हुडा की ग्रीन बैल्ट में पौधारोपण कर उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उनका पूरा परिवार भी साथ था, और परिवार के सभी सदस्यों ने भी पौधारोपण किया, जिसमें उपायुक्त की माता श्रीमति जया, पिता पी. जगदीशन, धर्मपत्नी श्रीमति संगीता गणेसन व उनकी बेटी शामिल थे। इस ग्रीन बैल्ट में आज 200 से भी अधिक पौधे लगाए गए। यह पौधारोपण कार्यक्रम एसडीएम  एवं हुडा के संपदा अधिकारी संत लाल पचार के प्रयास से आयोजित किया गया। इस मौके पर नगराधीश प्रेम चंद, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सतीश मेहरा, सिरसा के तहसीलदार ओपी बिश्नोई, बीडीपीओ अनुभव मेहता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

ग्रीन बेल्ट बनेगा भव्य पार्क

सिरसा। दिल्ली पुल पर नेशनल हाईवे के साथ-साथ हरियाणा राज्य औद्योगिक विकास निगम की ग्रीन बेल्ट को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की स्मृति में भव्य पार्क के रूप में विकसित किया गया है। इसी 20 अगस्त को राजीव गांधी जी के जन्म दिवस पर इस पार्क को लोगों को समर्पित किया जायेगा।
              यह जानकारी सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सांसद डा. अशोक तंवर की धर्मपत्नी श्रीमति अवंतिका माकन तंवर ने पार्क में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए दी। इस मौके पर श्रीमति अवंतिका माकन तंवर और उनके पुत्र अनिरुद्ध तंवर ने पार्क में पौधारोपण भी किया। उन्होंने बताया कि सांसद अशोक तंवर के प्रयासों से विशाल पार्क के रूप में विकसित किये गए इस ग्रीन बेल्ट का नाम भी राजीव जी के नाम पर रखा गया है। राजीव गांधी की स्मृति में बनने वाले इस पार्क के निर्माण और सौंदर्यकरण पर 50 लाख की राशी खर्च की गई है। 40 लाख की राशी ग्रीन बेल्ट की चारदीवारी और ग्रिल लगाने पर खर्च की गई हैं जबकि 10 लाख की राशी पार्क में सुन्दर और आकर्षित पेड़ पौधें लगाने पर खर्च होंगी।

मेहता ने जगाई ज्योत

सिरसा। सावन मास की शिवरात्रि खुशियों की सौगात लेकर आती है, जिसमें शिवभक्त हरिद्वार, गौमुख इत्यादि पवित्र स्थलों से लाया गंगाजल भगवान शिव को अर्पित करते है। उक्त उद्गार कांग्रेस कमेटी के शहरी अध्यक्ष भूपेश मेहता ने मंगलम पैलेस में सिरसावासियों द्वारा शिवरात्रि के उपलक्ष्य में कावडिय़ों के ठहराव स्थल पर आयोजित जागरण एवं भंडारे के उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि कहे।

न्यूज फटाफट 04 अगस्त, 2013

वाहन की चपेट में आकर सांड की मौत

सिरसा। एलनाबाद क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक सांड की दर्दनाक मौत हो गई है। इस दुखद समाचार को सुनकर गौभक्तों में दुख की लहर दौड़ गई। जानकारी देते हुए हिंदपुत्र गौरक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरपाल सूर्या ने  बताया कि संस्था के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अजय बाना को किसी ने फोन कर सूचित किया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आकर सांड जख्मी हो गया है और कुछ समय पश्चात उसकी मौत हो गई।

12 को अभय लेंगे कार्यकर्ताओं की बैठक

सिरसा। इनेलो नेता एवं एलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला व प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा आगामी 12 अगस्त को पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। यह जानकारी देते हुए कालांवाली के विधायक सरदार चरणजीत सिंह रोड़ी ने बताया कि विधायक अभय चौटाला एवं इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा 12 अगस्त को सायं 3 बजे  रोड़ी की नई अनाज मंडी में हलका कालांवाली के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

गिनवाईं सरकार की कमियां

सिरसा। हजकां पंचायतीराज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पाला सिंह कंबोज ने आज गांव चलो घर-घर चलो अभियान के तहत किराड़ कोट गांव में जनसंपर्क किया और लोगों को हजकां-भाजपा गठबंधन की नीतियों तथा प्रदेश सरकार के जनविरोधी कामों के बारे में जानकारी दी।

रक्तदान जीवनदान : उपायुक्त

सिरसा। लायंस क्लब सिरसा सिटी द्वारा आज शिव शक्ति ब्लड बैंक में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ उपायुक्त डा. जे. गणेसन ने किया। शिविर में विभिन्न सदस्यों ने 25 यूनिट रक्त दिया गया। शिविर में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उपायुक्त डा. जे. गणेसन ने कहा कि रक्तदान  करके आप किसी व्यक्ति को एक तरह से जीवनदान करते हो क्योंकि जिस व्यक्ति को भी आपका दिया हुआ रक्त दिया जाएगा, उसमें जीवन का संचार होगा।

बनेगी गैर कांग्रेसी सरकार : बैनीवाल

सिरसा। हरियाणा में भाजपा-हजकां गठबंधन की लहर चल रही है और निकट भविष्य में होने वाले हरियाणा विधानसभा व लोकसभा  के चुनावों में गठबंधन उम्मीदवारों को प्रदेश की जनता भारी मतों से सफल बनाकर हरियाणा में गठबंधन सरकार बनाएगी तथा देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी। यह बात आज वरिष्ठ भाजपा ने अरुण बैनीवाल ने गांव खेड़ी में अपने जनसंपर्क अभियान दौरान लोगों से कही।

Saturday, 3 August 2013

किसानों के साथ हुआ भद्दा मजाक : गणेशीलाल

भाजपा-हजकां ने अनाज मंडी में खोला अनोखा बैंक

सिरसा, 3 अगस्त। हजकां-भाजपा गठबंधन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आज प्रदेश सरकार द्वारा प्राकृतिक आपदा से पीडि़त किसानों को बांटे गए चैकों की व्यंगात्मक आलोचना की।  इस अवसर पर गठबंधन नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सरकार द्वारा उठाए गए लापरवाही भरे कदम का व्यंग्य करते हुए किसानों को बांटे गए एक रूपये, दो रूपये व पांच रूपये के चैकों की प्रतियां बांटी तथा लोगों को कांग्रेस पार्टी द्वारा किसानों से किए जा रहे मजाक से अवगत करवाया। भाजपा नेता प्रो. गणेशी लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री हुड्डा ने वायदा किया था कि किसानों को कर्ज के लिए गिरफ्तार नहीं किया जाएगा और न ही किसानों की भूमि जब्त की जाएगी परन्तु प्रदेश सरकार ने सरासर वायदाखिलाफी करते हुए मजबूर किसानों से पहले खाली चैक वसूल करने के बाद भुगतान न करने की सूरत में उनके खिलाफ मुकदमा दायर किया गया है जो कि सरासर गलत है।कार्यक्रम में पूर्व मंत्री व भाजपा नेता प्रो. गणेशी लाल, हजकां किसान सेल के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप भाम्भू, पाला सिंह कम्बोज, ओमप्रकाश फुटेला, भाजपा के जिलाध्यक्ष अमीर चन्द मेहता,आदि उपस्थित थे।

होली उत्सव से सम्पन्न हुई कथा

श्री तारकेश्वरम् धाम में भजन संध्या आज रात

सिरसा, 3 अगस्त। श्री बाबा तारा कुटिया में शिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के सातवें दिन व्यास पीठ से पधारे स्वामी गौरव कृष्ण शास्त्री ने कथा में उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं को धैर्य और संकल्प की महत्ता के विषय में विस्तार से बताया। स्वामी  ने कहा कि जीवन में सफलता हासिल करने के लिए व मंजिल प्राप्त करने के लिए दृढ़ निश्चय की आवश्यकता है। इसी प्रकार प्रभू दर्शन भी दृढ़ संकल्प और धैर्य से की गई भक्ति से प्राप्त हो सकते हैं। इसके साथ ही स्वामी  ने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वें मृदुभाषी बनें और यथासंभव मन पर नियंत्रण रखें। स्वामी  ने कहा कि कम से कम इच्छाएं रखकर मन पर काबू रखकर केवल मात्र प्रभू दर्शन की इच्छा रखें। प्रभू की भक्ति दिवानगी की हद तक करें और बिना संसार की चिंता करे दिल से भक्ति से करें। प्रभू प्राप्ति का मार्ग कष्ट भरा जरूर है, परंतु ईश्वर में अटूट आस्था व गुरू की कृपा से प्रभू की प्राप्ति संभव है। इस अवसर पर  कांडा ने कहा कि सेवकों, पत्रकारों, छायाकारों और  कुटिया में व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग देने वालों के वे सदैव आभारी रहेंगे।

दुकानदारों का धरना जारी

सिरसा, 3 अगस्त। जिला प्रशासन द्वारा रानियां व ऐलनाबाद जाने वाली बसों को वाया शिव चौक की बजाय बाई पास से निकालने के निर्णय के विरोध में व्यापारी संघर्ष समिति के आह्वान पर आज शिव चौक, सूरतगढिय़ा बाजार, वाल्मीकि चौक, सरकूलर रोड व अनाज मण्डी रोड के व्यापारियों ने तीसरे दिन भी शिव चौक पर अपना धरना जारी रखा। शिव चौक पर व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए इनेलो व्यापार सेल के जिला प्रधान सतपाल अरोड़ा ने जिला प्रशासन को अपील की कि दुकानदारों की मांग जायज है तथा उपायुक्त व जिला प्रशासन को स्वयं मौका पर आकर स्थिति को देखना चाहिए।  सभी व्यापारियों की ओर से जिला प्रशासन से अपील है कि व्यापारियों की समस्या को ध्यान में रखते हुए बसों को पुन: इसी रूट पर चलाया जाए। धरने  को सम्बोधित करते हुए पंकज कामरा ने कहा कि जो लोग उपायुक्त महोदय को इस रूट से बसें बंद करवाने के लिए सिफारिशें करते रहे हैं वे ही लोग इन दूसरी तरफ इन व्यापारियों के साथ धरना स्थल पर बैठकर बसें चलाने की मांग भी कर रहे हैं। ऐसे में उपायुक्त महोदय को राजनीतिज्ञों के बहकावे में न आकर आमजन की समस्या की ओर ध्यान देना चाहिए। इस दौरान सिरसा नमकीन यूनियन के प्रधान चेतन मेहता के नेतृत्व में आज यूनियन के सदस्यों ने व्यापारियों की मांगों को जायज करार देते हुए पूरा सहयोग करने की घोषणा की।

गोली मारने के आदेश

गोली मारने के आदेश

गुवाहाटी/कोलकाता/सिलीगुड़ी, 3 अगस्त। तेलंगाना को अलग राज्य बनाने के निर्णय के बाद लगातार देश के कई हिस्से अलगाव की आग में जल उठे हैं। असम और पश्चिम बंगाल में अलग राज्यों की मांग को लेकर प्रदर्शनकारी हिंसक हो रहे हैं। कोलकाता में जहां ममता बनर्जी सरकार ने हालात को काबू करने के लिए केन्द्रगीय सुरक्षा बलों की पांच कम्पनियो को दार्जिलिंग समेत अन्य प्रभावित इलाकों में भिजवाया है। दूसरी ओर, असम में भी लगातार चौथे दिन हिंसक प्रदर्शन जारी हैं। उग्र भीड़ सरकारी सम्पत्ति को आग के हवाले कर रही है। रेल लाइन और संपत्ति को नुकसान से बचाने के लिए उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। कफ्र्यू की जद में आए दिफू और बोकेजान शहरों में सुबह तीन घंटे की ढील दी गई है, लेकिन हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। सूत्रों के अनुसार एक सांसद के घर और अन्य इमारतों को जलाने की घटना के बाद मुख्यमंत्री नेफियो रियो ने प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह से मिलने के लिए समय मांगा है। असम में कई अलग-अलग संगठन पृथक राज्यों की मांग कर कर रहे हैं।

भारतीय दूतावास पर हमला

जलालाबाद, 3 अगस्त। अफगानिस्तान के पूर्वी इलाके में भारतीय वाणिज्य दूतावास के पास शनिवार को आतंककारियों ने आत्मघाती हमला कर दिया। इस हमले में 8 लोगों के मरने और 12 लोगों के घायल होने की खबर है। भारत के चेताने के बावजूद अफगानिस्तान सरकार ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। गौरतलब है कि भारत ने वहां तैनात भारतीय राजदूत अमर सिंहा को हमले से सावधान रहने के लिए संदेश दिया था।
    अफगानिस्तान के अधिकारियों के मुताबिक हमले में आतंककारियों ने विस्फोटकों से भरी एक कार का इस्तेमाल किया। सूत्रों की माने तो हमले में भारतीय दूतावास को टारगेट किया गया था, लेकिन विस्फोट से भरी कार डिवाइडर से टकराने के कारण ब्लास्ट दूतावास से 15-20 मीटर की दूरी स्थित एक मस्जिद के पास ही हो गया। भारतीय विदेश मंत्रालय के मुताबिक दूतावास में कार्यरत सभी कर्मचारी सुरक्षित है। जिन लोगों की मौत हुई है उनमें एक सुरक्षा कर्मचारी और दूतावास के बाहर मौजूद आम लोग शामिल हैं। हमले की वजह से आसपास की इमारतों को काफी नुकसान पहुंचा है। ब्लास्ट के बाद दूतावास के पास एक घंटे तक गोलीबारी भी होती रही। अफगानिस्तान के अधिकारियों को कहना है कि विस्फोट से भरी कार में तीन लोग मौजूद थे। विस्फोट के बाद घटनास्थल को सील कर दिया गया है। और बचाव कार्यों के लिए कई एम्बुलेंस पहुंच गई हैं। सूत्रों के मुताबिक हमले की खुफिया जानकारी के आधार पर दिल्ली से एक सुरक्षा आकलन टीम तीन दिन पहले ही वहां गई थी।

न्यूज फटाफट

खेलों से मिलती है मानसिक मजबूती : भागीराम

सिरसा, 3 अगस्त। आज  भगत सिंह स्टेडियम में जिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसके मुख्यातिथि पूर्व मंत्री  भागीराम थे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटरी क्लब के पूर्व प्रधान राजीव गर्ग व विशिष्ट अतिथि के रूप में रिटायर डिप्टी डायरेक्टर व खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक दुलीचंद शामिल हुए। इस प्रतियोगिता में सभी भार वर्ग के जिलाभर के लगभग 100 बॉक्सरों ने भाग लिया।  बॉक्सिंग एसोसिएशन के जिला महासचिव आरके भारद्वाज ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। भागीराम ने कहा खेलों से खिलाडिय़ों का मानसिक, शारीरिक विकास होता है । खिलाड़ी हार-जीत को छोड़कर खेल को खेल की भावना से खेलें।

पंतजलि ने किया पौधारोपण

सिरसा, 3 अगस्त। पतंजलि योग समिति एवं महिला योग समिति सिरसा द्वारा महिला प्रभारी इन्द्रावती देवी एवं महासचिव विरेन्द्र कुमार की अगुवाई में पतंजलि योगापीठ के आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिवस पर  बरनाला रोड स्थित  देवीलाल पार्क में पौधारोपण किया गया व साधकों को ग्लोय, तुलसी व एलोवेरा के पौधे वितरित किए। चन्द्रपाल योगी ने पौधों के औषधीय गुणों की जानकारी दी। इस अवसर पर कृष्ण चन्द राणा, मनोहर लाल, मलकीत सिंह, रामकुमार, योगराज, राजवन्त, किताबो देवी, आदाशर््, जयसिंह, कमला, सावित्री, कृष्ण, राजेन्द्र, नीलम, संतोष, धर्मपाल व गुरमीत कौर आदि उपस्थित थे।

शनिदेव की महिमा अपरमपार

सिरसा, 3 अगस्त। शनिदेव की शरण में जो भी व्यक्ति जाता है, उसका कल्याण अवश्य होता है। शनिदेव भगवान की महिमा अपरंपार है। यह बात हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि होशियारी लाल शर्मा ने नोहरिया बाजार स्थित शनिदेव मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद लिया और तेल चढ़ाया। शर्मा ने कहा कि शनिदेव के इस मंदिर में भक्त अपनी खाली झोली लेकर आते हैं और भगवान शनिदेव का आशीर्वाद ले जाते हैं। जहां भक्ति होती है वहां शक्ति होती है ।

दलों के दोगलेपन को समझने की जरूरत

सिरसा, 3 अगस्त। हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष दलबीर किरमारा ने राजनीतिक दलों द्वारा अपने फायदे के लिए आरटीआई जैसे कानून में संशोधन किए जाने को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि देशभर में लागू कानून को अपने फायदे के लिए तोडऩा-मरोडऩा देश के साथ गद्दारी और जनता से धोखा है। एक बयान में दलबीर किरमारा ने कहा कि राजनीतिक दल अपने को देश से ऊपर मान रहे हैं जबकि देश से ऊपर कोई नहीं है। राजनीतिक दलों को आरटीआई के दायरे में लाने का फैसला पूरी तरह से सही था लेकिन इन दलों को यह पारदर्शितापूर्ण कानून हजम नहीं हुआ और सभी दलों ने एकजुटता दिखाते हुए इस कानून में संशोधन करवाकर देश की जनता से धोखा करने का काम किया।

न्यूज फटाफट

उपायुक्त के परिवार ने बांटी सामग्री

सिरसा, 3 अगस्त।  उपायुक्त डा. जे गणेसन आज  कुष्ठ आश्रम में तीन लाख रूपए की लागत से बने  एक कमरे को  यहां रह रहे लोगो के लिए खोला। इस अवसर पर  उपायुक्त की माता श्रीमति जया , पिता पी जगदीशन, समाज सेवी संजीव जैन, राकेश कंदोई , ललित व अन्य अधिकारी तथा समाज सेवी उपस्थित थे। समारोह में उपायुक्त की माता श्रीमति जया ने आश्रम में रह रहे सभी लोगो को   मिठाई, बैडशीट, फल, जूते  वितरित किए। डा. गणेसन ने आश्रम में रह रहे सभी लोगो को हर सम्भव सहायता देने को आश्वासन दिया उन्होंने कहा कि इनको स्वास्थ्य सम्बंधि सुविधाएं नियमित रूप से मुहैया करवाई जांएगी।

प्राइवेट स्कूलों में दी जाएगी सप्लीमेंट

ऐलनाबाद, 3 अगस्त।  उपमंडलाधिकारी प्रभजोत सिंह ने स्थानीय राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल के हॉल  में आयोजित बैठक में स्कूल मैनेजमेंट कमेटियों से अपील की कि वे सम्बंधित गांव में वीकली आयरन फालिक एसिड सप्लीमेंट के फायदों के बारे में बताएं और  ब"ाों के अभिभावको व माता- पिता को जागरूक करे जिससे छठी से बारहवीं तक की कक्षाओं में पढऩे वाले शत प्रतिशत छात्र सप्लीमेंट लें। उन्होंने कहा कि  आगामी सोमवार को जिला के सभी सरकारी स्कूलों में एएनएम की उपस्थिति में यह वीकली आयरन फालिक एसिड सप्लीमेंट  दी जाएगी।
    उन्होंने  कहा कि वीकली आयरन फॉलिक एसिड सप्लीमेंट किसी भी सुरत में बंद नहीं किया जाएगा। अब तो  इस सप्लीमेंट के लिए निजि क्षेत्र के स्कूल प्रतिनिधियों ने भी मांग की है कि ये गोलियां प्राइवेट स्कूलों में पढऩे वाले छात्रों को भी दी जानी चाहिएं।

आप्रेशन शिविर लगाया

सिरसा, 3 अगस्त। मानव सेवा में समर्पित श्री बाबा तारा चेरिटेबल अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर सिरसा एवं जिला अंधता निवारण सोसायटी द्वारा साप्ताहिक आज आंखों की जांच व आप्रेशन शिविर अस्पताल प्रांगण में लगाया गया। अस्पताल के प्रवक्ता गुरराजकरण सिंह ने बताया कि जयपुर के प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. बलराम जलन्धरा की सहयोगी टीम द्वारा आंखों की जांच की गई। इस शिविर में 155 नेत्र पीडि़तों की जांच की गई, जिनमें से &6 मोतियाबिंद से पीडि़तों का आप्रेशन के लिए चयनित किया गया। चयनित किए गए मरीजों के लैंस वाले आप्रेशन अस्पताल में नि:शुल्क किए जाएंगे।

शनिदेव की महिमा अपरंपार:शर्मा

सिरसा, 3 अगस्त। शनिदेव की शरण में जो भी व्यक्ति जाता है, उसका कल्याण अवश्य होता है। शनिदेव भगवान की महिमा अपरंपार है। यह बात हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि होशियारी लाल शर्मा ने नोहरिया बाजार स्थित शनिदेव मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद लिया और तेल चढ़ाया। शर्मा ने कहा कि शनिदेव के इस मंदिर में भक्त अपनी खाली झोली लेकर आते हैं और भगवान शनिदेव का आशीर्वाद ले जाते हैं। जहां भक्ति होती है वहां शक्ति होती है । इस अवसर पर जिला कष्ट निवारण समिति सदस्य मा. राजकुमार वर्मा, हरीश सोनी, पूर्णचन्द गिरधर, मोचीवाली के सरपंच स"ानकुमार, बृजदान चारण, मंदिर के पुजारी महेश शर्मा, प्रकाश भार्गव, आनंद भार्गव, योगेश भार्गव, रवि शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Friday, 2 August 2013

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख की बढ़ी मुश्किलें

Gurmeet Singh

सीबीआई महानिदेशक व पत्रकारों की भी होगी गवाही

सीबीआई की याचिका कोर्ट ने स्वीकारी

सिरसा(02 अगस्त)। हत्या तथा बलात्कार के मुख्य आरोपी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह पर न्यायालय का शिकंजा कसता जा रहा है। अब न्यायालय ने सीबीआई द्वारा लगाई गई आठ अर्जियों को स्वीकार कर लिया है। उक्त अर्जियों में सीबीआई ने डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह से जुड़े मामलों को लेकर कुछ पत्रकारों व सीबीआई के महानिदेशक को गवाह बनाए जाने की मांग की थी। न्यायालय ने सभी अर्जियों को स्वीकार करते हुए सभी गवाहों को नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं। हालांकि डेरा प्रमुख के अधिवक्ता ने इसका पुरजोर विरोध किया था लेकिन न्यायालय ने उसकी एक नहीं सुनी। अब सीबीआई के महानिदेशक व टीवी चैनलों के संवाददाता अपनी गवाही देंगे। गौरतलब है कि उक्त मामलों में गवाह खट्टा सिंह द्वारा कुछ बयान सही न दिए जाने के कारण स्वीकारोक्ति के लिए उक्त लोगों को सीबीआई द्वारा गवाह बनाया जाना जरूरी समझा गया। इसी आधार पर विशेष अदालत के समक्ष अर्जी लगाई थी।

अभिमान से नहीं मिलते भगवान : स्वामी गौरव कृष्ण

श्री बाबा तारा कुटिया में मद्भागवत कथा

सिरसा(02 अगस्त)। भगवान सर्व सामर्थ है। भगवान के उपर किसी का जोर नहीं। प्रेम के वशीभूत होकर ईश्वर भक्त की प्रत्येक इच्छा पूरी करने को तत्पर रहते हैं। परंतु भक्त को यदि अपनी भक्ति पर अभिमान हो जाए तो वह भगवान से कुछ नहीं पा सकता, उसकी झोली खाली रह जाती है। उक्त उद्गार स्वामी गौरव कृष्ण शास्त्री  ने श्री बाबा तारा कुटिया में चल रही श्री मद्भागवत कथा के दौरान श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहे।
    श्री बाबा तारा कुटिया में सावन महीने की महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं को संबोधित करत हुए स्वामी  ने कहा कि मीरा श्री कृष्ण की भक्ति में इतनी मग्र हो गई थी कि उन्होंने अपना सब कुछ संवारे पर न्यौछावर कर दिया था। मीरा के भजन 'काट कलेजा मैं धरूं, कागा तू ले जा' के माध्यम से शास्त्री जी ने उनकी ईश्वर अराधना को साकार रूप दिया। इस अवसर पर वृंदावन से आए कलाकारों ने महारास की झांकी का मंचन किया ।शास्त्री  ने भगवान श्री कृष्ण द्वारा मथुरा में दिखलाई गई लीलाओं का मनोहारी वर्णन किया, जिनमें अपने भक्तों को अभयदान देने तथा कंस व उसकी आसुरी शक्तियों के संहार का विस्तार पूर्वक वर्णन किया।इस अवसर पर गौरव कृष्ण शास्त्री  ने श्रद्धालुओं से वृंदावन धाम पधारने का आह्वान करते हुए कहा कि वृंदावन की पावन धरा पर भगवान श्री कृष्ण  ने बाललीलाएं की हैं तथा यह ज्ञानियों की नही बल्कि कृष्ण के दीवानों की नगरी है। जहां कृष्ण प्रेम में बंधे दीवाने चले आते हैं।

कावडिय़ों का आना प्रारंभ, भजन संध्या कल

    गोबिंद कांडा ने बताया कि शिवरात्रि पर्व पर कावडिय़ों का आना आरंभ हो गया है। श्री मुरलीधर कांडा मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा अंबेडकर चौक स्थित सेठ तूलाराम झूंथरा धर्मशाला में कावडिय़ों के ठहरने व जलपान के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि कल शनिवार को कुटिया में भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

दूसरे दिन भी बंद रही दुकानें

सोमवार तक का दिया अल्टीमेटम

सिरसा(02 अगस्त)। जिला प्रशासन द्वारा रानियां व ऐलनाबाद जाने वाली बसों को वाया शिव चौक की बजाय बाई पास से निकालने के निर्णय के विरोध में व्यापारी संघर्ष समिति के आह्वान पर आज शिव चौक, सूरतगढिय़ा बाजार, वाल्मीकि चौक, सरकूलर रोड व अनाज मण्डी रोड के व्यापारियों ने दूसरे दिन भी अपनी दुकानें बंद रखीं। इस सम्बन्ध में शिव चौक पर आयोजित व्यापारियों की सभा को सम्बोधित करते हुए समिति के प्रधान पूर्ण खुराना ने कहा कि जिला प्रशासन छोटे व्यापारियों की रोजी-रोटी के साथ खिलवाड़ कर रहा है। ऐसा प्रतीत होता है कि जिला प्रशासन बड़े-बड़े शॉपिंग माल्स के मालिकों के हाथों बिक चुका है। उन्होंने कहा कि शिव चौक के व्यापारी अपने व्यापारिक हितों के लिए इस संघर्ष को लगातार लम्बा चलाएंगे। समिति के महासचिव पंकज कामरा ने कहा कि जिला प्रशासन समस्या का हल करने की बजाय दाएं-बाएं भाग रहा है। बाजार में रोड जाम की समस्या का बहाना प्रशासन की विफलता को दर्शाता है क्योंकि प्रशासन शहर में सुचारू रूप से आवाजाही करवाने में विफल साबित हुआ है तथा अपनी कमजोरी को छिपाने के लिए व्यापारियों के हितों पर चोट कर रहा है। व्यापारियों के धरने को सम्बोधित माकपा के जिला सचिव राजकुमार शेखुपुरिया , इनेलो व्यापार मण्डल के प्रधान सपताल अरोड़ा ,भाजपा नेता सतपाल मेहता ने आदि ने सम्बोधित किया।सभी ने व्यापारियों की मांग को जायज बताते हुए जिला प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि सोमवार तक व्यापारियों की मांग को नहीं माना गया तो मंगलवार के प्रस्तावित रोड जाम किया जाएगा।

सीडीएलयू को मिला सरताज

ए ग्रेड युनिवर्सिटी बनाना लक्ष्य : राधेश्याम शर्मा

सिरसा(02 अगस्त)। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलवाने के लिए विश्वविद्यालय में शोध गतिविधियों को बढ़ावा दिया जायेगा और शीघ्र ही शोध एवं विकास अधिष्ठाता का पद सृजित किया जायेगा। विद्यार्थियों के अन्दर संचार कौशल विकसित किये जायेंगे ताकि विश्वविद्यालय से शिक्षा ग्रहण करने के उपरान्त विभिन्न बहुराष्ट्रीय क पनियों में विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सके। विश्वविद्यालय के अन्दर स्वच्छ शैक्षणिक वातावरण विकसित किया जायेगा।
    यह विचार चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के कुलपति डा. राध्ेाश्याम शर्मा ने अपना पद ग्रहण करने के उपरान्त शहर के पत्रकारों से रूबरू होते हुए व्यक्त किये।  उन्होंने कहा कि शीघ्र ही चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय सिरसा को नैक का 'ए' ग्रेड दिलवाया जायेगा और  'ए' ग्रेड के लिए जिन मूलभूत संसाधनों की आवश्यकता होगी उन्हें जुटाया जायेगा। विश्वविद्यालय के अन्दर भाषाओं के विभाग भी विकसित किये जायेंगे। विद्यार्थियों के हितों के लिए गुणवतापरक शिक्षा के साथ-साथ समय पर परीक्षाएं करवाना तथा परिणाम घोषित करवाना भी उनकी प्राथमिकताओं में से एक होगा। शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ में ही एकडेमिक कलैण्डर विद्यार्थियों को वितरित कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवतापरक शिक्षा के साथ-साथ मूल्यों पर आधारित शिक्षा भी प्रदान की जायेगी। ताकि उनका अच्छा चरित्र विकसित करके स पूर्ण व्यक्तित्व का विकास किया जा सके। उन्होंने कहा कि वेे अपने आप को शिक्षक मानते हैं और शैक्षणिक कार्यो में 18 वर्षो से अधिक अनुभव होने की वजह से शिक्षकों की समस्याओं से वे भली-भांति वाकिफ हैं।  कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय की पहचान वहां के विद्यार्थियों तथा अध्यापकों से होती है इसलिए विद्यार्थियों तथा अध्यापकों को गुणवतापरक शोध कार्य की सुविधाए मुहैया करवाने के लिए सभी प्रकार के संसाधन प्रदान करवाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि जीवन में सफल होने के लिए अनुशासन का होना अत्यंत आवश्यक है। कुलपति ने पद ग्रहण करने से पूर्व प्रण लिया कि विश्वविद्यालय के चहुमुखी विकास के लिए वे तत्परता से कार्य करेंगे और विश्वविद्यालय के सभी कर्मचारियों के सहयोग से चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय सिरसा को प्रदेश के आदर्श विश्वविद्यालय के रूप में विकसित करेंगे। डा. शर्मा ने हरियाणा के राज्यपाल जगन्नाथ पहाडिय़ा व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने जिस भरोसे के साथ उन्हें विश्वविद्यालय के कुलपति की जिम्मेदारी सौंपी है वे उस पर खरे उतरेंगे।  उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के विकास के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, मानव संसाधन विकास मंत्रालय तथा हरियाणा सरकार से तालमेल स्थापित करके धन की कमी को आड़े नहीं आने दिया जायेगा।

Thursday, 1 August 2013

सड़क पर उतरे पीडि़त, किया प्रदर्शन

एसएसपी से मिली अनेक गांवों की पंचायतें
सिरसा (1 अगस्त)। आज सुबह गांव गुडिय़ाखेडा सहित अनेक गांवों के सैंकड़ों ग्रामीण पुलिस द्वारा झूठा मुकदमा बनाकर नाजायज परेशान करने को लेकर एसएसपी सौरभ सिंह से मिलकर इसकी निष्पक्ष जांच करवाकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। गांव गुडियाखेड़ा, बकरियांवाली, ढुंकड़ा, जमाल, बरासरी, खेड़ी, चमारखेड़ा, जोधकां, झूटी इत्यादि गांवों के सैंकड़ों ग्रामीण आज सुबह एसएसपी कार्यालय के समक्ष एकत्रित हुए। गांव गुडियाख्ेाड़ा के सरपंच प्रतिनिधि चेतराम गोदारा, हरी सिंह मंडा पूर्व सरपंच, जोधकां के सरपंच रविप्रकाश गोदारा आदि एसएसपी सौरभ सिंह को ज्ञापन पत्र सौंपकर गांव गुडिय़ाखेड़ा निवासी सेवा सिंह पुत्र छोटूराम के खिलाफ सिरसा के हिसार रोड आरएसडी मार्केट स्थित शांति हेयर ड्रेसर के संचालक संजू सैन पुत्र कालुराम सैन द्वारा झूठा मुकदमा दर्ज करवाने और पुलिस द्वारा नाजायज परेशान करने के खिलाफ निष्पक्ष जांच करवाकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। ग्रामीणों ने एसएसपी  को सौंपे ज्ञापन पत्र में मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए और इसमें जो भी दोषी हो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। एसएसपी  ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि इस मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।